विज्ञापन

ममता का किला ढहाने की तैयारी! एक ही दिन में बंगाल में पीएम मोदी की तीन रैली

Bengal Elections 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है. बंगाल में भाजपा ममता बनर्जी का किला ढहाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है. अमित शाह बंगाल में डेरा डाले हुए हैं. अब प्रधानमंत्री मोदी भी बंगाल के चुनावी रण में पूरी तरह से उतर गए हैं.

ममता का किला ढहाने की तैयारी! एक ही दिन में बंगाल में पीएम मोदी की तीन रैली
एक ही दिन में बंगाल में पीएम मोदी की तीन रैली

Bengal Elections 2026: विधानसभा चुनाव के चलते इस समय पश्चिम बंगाल सियासत का केंद्र बना हुआ है. कांग्रेस, भाजपा और टीएमसी के नेता ताबड़तोड़ चुनावी रैली और जनसभा संबोधित कर रहे हैं. ममता बनर्जी के सामने जहां अपना गढ़ बचाने की चुनौती है तो वहीं बीजेपी बंगाल फतह पर फोकस कर रही है. गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा तमाम बड़े नेता बंगाल में डेरा डाले हुए हैं. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही दिन में बंगाल में तीन-तीन चुनावी रैली संबोधित करने जा रहे हैं. गुरुवार को पीएम मोदी बंगाल में तीन रैली संबोधित करेंगे. 

सुबह हल्दिया में पीएम मोदी की रैली

भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम बंगाल में हल्दिया, आसनसोल और सिउरी में रैली है. पीएम मोदी अपनी पहली रैली सुबह 9:30 बजे पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया कस्बे में संबोधित करेंगे. इसके बाद वह दोपहर में आसनसोल के पोलो ग्राउंड स्थित आउटडोर स्टेडियम में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे. तीसरी जनसभा दोपहर दो बजे बीरभूम जिले के सिउरी कस्बे के चांदमारी मैदान में आयोजित की जाएगी.

हल्दिया को विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है और यह राज्य में भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक है. पार्टी ने 2021 के चुनावों में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की 16 विधानसभा सीट में से 08 सीटों पर जीत हासिल की थी और 2024 के आम चुनाव में जिले की दोनों लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी.

टीएमसी के गढ़ में भी पीएम मोदी की जनसभा

आसनसोल में प्रधानमंत्री की दूसरी रैली पश्चिम बर्धमान के औद्योगिक क्षेत्र में होगी, जिसे कभी भाजपा का गढ़ माना जाता था. पार्टी ने 2021 में आसनसोल लोकसभा सीट और इसके अंतर्गत आने वाली दो विधानसभा सीट में से एक पर जीत हासिल की थी. पिछले विधानसभा चुनावों में आसनसोल दक्षिण सीट भाजपा की अग्निमित्रा पॉल ने जीती थी. प्रधानमंत्री की दिन की अंतिम रैली बीरभूम जिले के सिउरी में होगी, जिसे तृणमूल का गढ़ माना जाता है.

बीरभूम पारंपरिक रूप से सत्तारूढ़ पार्टी के प्रभाव में रहा है. हालांकि जिले के कुछ हिस्सों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क लंबे समय से मौजूद हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा की सभी 294 सीट के लिए चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे और मतों की गिनती चार मई को होगी.

यह भी पढे़ं-

पश्चिम बंगाल चुनाव : कांग्रेस ने 7 सीटों पर बदले उम्मीदवार, जानें- किनको दिया टिकट

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कई सुरक्षाकर्मी घायल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal Election 2026, Bengal Elections 2026, Bengal Assembly Election 2026, PM Modi Rally In Bengal, PM Modi 3 Rally In Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com