विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2018

आयुष्मान योजना में शामिल होगा अस्पताल में भर्ती से पहले और बाद की दवा, जांच का खर्च : नड्डा

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत’ योजना में अस्पताल में भर्ती से तीन दिन पहले से 15 दिन बाद तक की दवाओं और जांच खर्च भी शामिल होगा.

आयुष्मान योजना में शामिल होगा अस्पताल में भर्ती से पहले और बाद की दवा, जांच का खर्च : नड्डा
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा (फाइल फोटो)
  • आयुष्मान योजना में शामिल होगा अस्पताल में भर्ती से पहले का खर्च : नड्डा
  • उन्होंने यह भी बताया कि इसमें दवा और जांच का खर्च भी शामिल होगा
  • इस योजना में पांच लाख रुपये तक के अस्पताल खर्च का वहन किया जाएगा
नई दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत’ योजना में अस्पताल में भर्ती से तीन दिन पहले से 15 दिन बाद तक की दवाओं और जांच खर्च भी शामिल होगा. गौरतलब है कि इस योजना के तहत गरीब और वंचित परिवारों के पांच लाख रुपये तक के अस्पताल खर्च का वहन किया जाएगा. नड्डा ने एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी जिसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना या ‘आयुष्मान भारत’ का लोगो जारी किया गया. 

यह भी पढ़ें: हेल्थ बीमा योजना एक क्रांतिकारी कदम : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

इसी कार्यक्रम में डेटा निजता एवं सूचना सुरक्षा नीति तथा धोखाधड़ी रोधी दिशानिर्देश भी जारी किये गये. उन्होंने कहा कि ऐसी फर्जी वेबसाइट चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो सरकार की बीमा योजना के नाम पर नकली योजनाओं से लोगों को लुभाकर उनसे ठगी करते हैं.

VIDEO: 'मोदीकेयर' पर सरकार ने कसी कमर
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JP Nadda, Ayushman Yojna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com