चुनाव आयोग (Election Commission) ने कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को जनता के बीच सोच-समझकर बोलने की सलाह दी है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए 'पनौती' और 'जेबकतरे' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. पिछले साल दिसंबर में दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए चुनाव पैनल ने राहुल गांधी से कहा, "आपको इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्टार प्रचारकों और राजनीतिक नेताओं के लिए अपनी हालिया सलाह का सही ढंग से पालन करना चाहिए."
ये मामला नवंबर 2023 का है. राहुल गांधी ने राजस्थान में बाड़मेर के बायतु और उदयपुर के वल्लभनगर में चुनावी सभा में कहा था- 'पीएम मतलब-पनौती मोदी.' अच्छा खासा लड़के वर्ल्ड कप जीत रहे थे, यह अलग बात है हरवा दिया. इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनसे जवाब मांगा था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Lok Sabha Elections 2024 : घोषणा पत्र में 'रोजगार का अधिकार' देने का वादा कर सकती है कांग्रेस
1 मार्च को चुनाव आयोग (ECI) ने चेतावनी दी थी कि आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन के लिए पार्टियों, उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों को सिर्फ 'नैतिक निंदा' के बजाय कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
KYC InfoGraphics: कभी कांग्रेस का अभेद्य किला थी अमेठी, इस वक्त है BJP का दबदबा
आयोग ने कहा- "पार्टी या प्रत्याशी मतदाताओं से जाति, धर्म या भाषा के नाम पर वोट न मांगें. वे भक्त और भगवान के बीच संबंध और उनकी श्रद्धा का मजाक न उड़ाएं. किसी मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा या फिर किसी भी धार्मिक स्थल पर चुनाव प्रचार न करें. ऐसे प्रत्याशी या स्टार कैंपेनर, जिन्हें पहले नोटिस दिया गया है, उन्होंने इस बार किसी निर्देश की अवहेलना की तो उन पर सीधे कड़ी कार्रवाई की जाएगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं