बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि नीतीश सरकार ने जिस तरह से गुरुवार को पटना में बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराया है, वो साफ तौर पर उनकी हताशा को दिखाता है. कल जो हुआ वो बेहद दुखद था. नित्यानंद राय ने पटना में हुए लाठीचार्ज की तुलना जालियांवाला बाग से की.
उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता नियोजित शिक्षकों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन इस दौरान राज्य सरकार के कहने पर पुलिस ने जो कार्रवाई की वो जनरल डायर की तरह बर्बर थी. बता दें कि गुरुवार को पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज में विजय कुमार सिंह नाम के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है. हालांकि, सीएम नीतीश ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बिहार में जंगल राज -3 है
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पटना में जिस तरह से पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की. राज्य भर में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं और जिस तरह से पुलिस काम कर रही है इससे ये तो साफ है कि बिहार में मौजूदा समय में जंगल राज 3 चल रहा है. कल जो लोग मार्च में शामिल हुए उनके माध्यम से जनता की भावना कल सड़कों पर दिख रही थी. जिस तरह से पुलिस ने एकाएक लाठीचार्ज शुरू कर दिया उससे ये तो साफ है कि यह राज्य सरकार की प्रायोजित कार्रवाई थी.
बिहार सरकार से की गई इस्तीफे की मांग
उन्होंने कहा कि हम नीतीश जी तेजस्वी जी को बताना चाहते हैं कि वे लाठी से बिहार की जनता को नहीं रोक सकते. बीजेपी इससे रुकने वाली नहीं है. जे पी के समय में जो किया गया था वही कल किया गया. बिहार सरकार से इस्तीफा की मांग करते है. शिक्षकों किसानों के खिलाफ कानून को वापस ले. विजय कुमार के दोषियों सजा मिले. हमारे सांसद और आम कार्यकर्ता सभी टारगेट पर थे. कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत नेचुरल नहीं है बल्कि यह साजिश का हिस्सा है. और उनकी मौत लाठीचार्ज की वजह से हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं