क्लीनेथॉन में गायक कैलाश खेर
नई दिल्ली:
जाने माने गायक कैलाश खेर ने कहा कि अगर स्वच्छता के लिए लोग मेरे 10 गज को समझ लें तो बहुत बड़ी उपलब्धि होगी. समझदारों को इशारे हो गए हैं. अब लोग इसे धरा पर लागू करें. 12 घंटे के लाइव कार्यक्रम बनेगा स्वच्छ इंडिया कार्यक्रम में आए गायक कैलाश खेर ने वंदे मातरम गाकर लोगों के भीतर देशभक्ति का जज्बा जगाया. एक प्रकार से उन्होंने स्वच्छता के लिए भी देशभक्ति की तरह लोगों से विचार करने की अपील भी की.
एनडीटीवी डेटॉल ने साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने की मुहिम चला रखी है. पिछले कुछ सालों से एनडीटीवी क्लीनेथॉन नाम से यह कार्यक्रम चला रहा है. और लोगों को अपने आसपास का वातावरण साफ रखने और साफ करने की अपील कर रहा है. इस कार्यक्रम के जरिए एनडीटीवी एक सार्थक पहल करता आया है.
यह भी पढ़ें : भारत माता की जय : कैलाश खेर ने कहा, जिस मिट्टी में जन्म लिया उसके गुण नहीं गाएंगे?
सुबह नौ बजे से यह कार्यक्रम शुरू हुआ है. यह कार्यक्रम 12 घंटों का है.
VIDEO: कैलाश के साथ हमलोग
यह लाइव कार्यक्रम है जिसमें अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाता है और देश हुक्मरानों को भी बुलाया जाता है जिसमें वह बताते हैं कि उनकी सरकारें प्रदूषण रोकने के लिए क्या कर रही हैं.
VIDEO: कैलास की आवाज में वंदेमातरम
तमाम उन लोगों की भी हौसलाअफजाई की जाती है जो अपने अपने स्तर पर स्वच्छता को मिशन की तरह लेते हैं और देश और समाज की सेवा निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kailash Kher In Banega Swatchch India