कर्नाटक सरकार की एक अधिकारी की उनके बेंगलुरु आवास पर चाकू मारकर हत्या (Bengaluru Murder) कर दी गई. पुलिस ने बताया कि महिला अधिकारी प्रतिमा की शनिवार रात बेंगलुरु में उनके घर में हत्या कर दी गई. वह कर्नाटक सरकार के माइन्स और भूविज्ञान विभाग में उप निदेशक के रूप में कार्यरत थीं. बेंगलुरु के सुब्रमण्यपोरा में उनके आवास पर उनको चाकू मार दिया गया. पुलिस ने बताया कि 45 साल की महिला अधिकारी प्रतिमा के ड्राइवर ने ऑफिस के बाद उनको उनके घर पर छोड़ दिया, कथित तौर पर रात 8:30 बजे के आसपास उनकी हत्या कर दी गई.
जिस घर में प्रतिमा की हत्या की गई, वहां वह पिछले आठ साल से ज्यादा समय से रह रही थीं. घटना के समय उनका बेटा और पति तीर्थहल्ली में थे. रविवार सुबह जब प्रतिमा के भाई उनके घर पहुंचे तो बहन को मृत पाया. उन्होंने एक रात पहले भी प्रतिमा को फोन किया था, लेकिन उनको फोन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला. बहन की मौत की जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर की तलाश के साथ ही सभी सुरागों की जांच की जा रही है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
ये भी पढ़ें-दिल्ली : पड़ोसी ने विवाद होने पर पिटबुल डॉग से हमला कराया, महिला घायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं