विज्ञापन

10 दिन, 170 किमी की पदयात्रा... दिल्ली से वृंदावन तक क्या है धीरेंद्र शास्त्री का यूपी वाला प्लान

Dhirendra Shastri Padyatra: धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन तक चलेगी. इस पदयात्रा के जरिये बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का क्या प्लान है जानिए...

10 दिन, 170 किमी की पदयात्रा... दिल्ली से वृंदावन तक क्या है धीरेंद्र शास्त्री का यूपी वाला प्लान
Dhirendra Shastri Padyatra
नई दिल्ली:

बागेश्वर धाम के बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली से वृंदावन के लिए 10 दिनों की पदयात्रा शुरू की है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ये सनातन हिंदू एकता पदयात्रा दिल्ली के इंदप्रस्थ इलाके से शुरू होकर उत्तर प्रदेश में मथुरा वृंदावन तक जाएगी. 7 नवंबर से प्रारंभ ये पदयात्रा 16 नवंबर तक चलेगी. ये पदयात्रा दिल्ली, हरियाणा से होते हुए यूपी के 422 से ज्यादा इलाकों से गुजरेगी. धीरेंद्र शास्त्री इस पदयात्रा के जरिये 5 करोड़ लोगों तक पहुंचने का दावा कर रहे हैं. 10 दिनों में करीब दो लाख लोग इस पदयात्रा में शामिल होंगे.

यमुना की साफ-सफाई का संकल्प
धीरेंद्र शास्त्री का दावा है कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यमुना को गंगा की तरह शुद्ध पवित्र बनाना है. उत्तराखंड के यमुनोत्री से निकलने वाली यमुना हरियाणा से दिल्ली और उत्तर प्रदेश आकर बेहद प्रदूषित हो जाती है. ब्रज क्षेत्र में मांस-शराब की बिक्री पर बैन, गाय को राष्ट्र माता का दर्जा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भव्य मंदिर के साथ सनातन धर्म की एकजुटता जैसे मुद्दे भी उठाए जाएंगे. इस यात्रा के पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तराखंड जाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की थी.

Delhi Traffic Advisory: बाबा बागेश्वर धाम की पदयात्रा आज, इन रास्‍तों पर जाने से बचें, नहीं तो जाम में फंस जाएंगे

जया किशोरी से ग्रेट खली तक
कथावाचक जया किशोरी भी इस मुहिम में शामिल होंगे. कवि कुमार विश्वास, द ग्रेट खली, अक्षरा सिंह, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी इस पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं.दावा है कि इस पदयात्रा में साध्वी ऋतंभरा, चिदानंद मुनि जी, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, राजू दास महाराज हनुमानगढ़ी, सुधांशु जी महाराज, बालक योगेश्वर दास, मृदुल कांत शास्त्री और संजीव कृष्ण ठाकुर सहित बड़े साधु संत शामिल होंगे.

पदयात्रा का रूट

  • 7 नवंबर को दिल्ली के कात्यायनी देवी मंदिर से शुरू
  • 8 नवंबर: बहादुरगढ़ हरियाणा सीमा पर पड़ाव
  • 9 नवंबर: फरीदाबाद दशहरा मैदान NIT फरीदाबाद, सीकरी
  • 10-12 नवंबर: परथला राजकीय कॉलेज मीठा गांव होडल मंडी
  • 13 नवंबर : हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पार कर कोसीकलां मथुरा में प्रवेश
  • 15 नवंबर:बरसाना में पदयात्रा का प्रवेश
  • 16 नवंबर: बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में महासभा होगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com