कर्नाटक के बागलकोट में मुआवजा वितरण में देरी और कथित भेदभाव के आरोप को लेकर एक किसान ने नगर विकास प्राधिकरण के अधिकारी को चप्पल मार दी. कहासुनी के बाद किसान अधिकारी पर भड़क गया और झूमाझटकी के बीच किसान के मुंह पर चप्पल जड़ दी. इससे कार्यालय में हंगामा हो गया. कुछ देर चली बहसबाजी के बाद अफसर को खुद को कमरे में बंद कर लिया.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, यह घटना बागलकोट में नगर विकास प्राधिकरण कार्यालय में हुई, जहां जलमग्नता के कारण विस्थापित हुए किसान बसप्पा मुआवजा समय से नहीं मिलने पर भड़क गए. इसके बाद उनकी प्रथम श्रेणी के कर्मचारी अंकाड से बहस हो गई. झूमाझटकी के बाद बुजुर्ग किसान बसप्पा ने आंकड के मुंह पर चप्पल मार दी. किसान ने दूसरी बार भी चप्पल मारने का प्रयास किया लेकर, अधिकारी दूसरे कमरे में चला गया और गेट बंद कर लिया. इस घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मुआवजे की मांग को लेकर पहुंचे थे किसान
किसान बसप्पा ने कहा कि मुआवजे वितरण में लगातार देरी की जा रही है. साथ ही, हमारे साथ असमान व्यवहार किया जा रहा है. मुआवजे के मांग को लेकर कुछ किसान नगर विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे और मुआवजे की मांग की. इस दौरान विवाद बढ़ गया और यह घटना हो गई. इस दौरान कार्यालय में मौजूद किसानों ने जमकर नारेबाजी की.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
पुलिस के पास जा सकता है मामला
किसान और अफसर के बीच हुए इस विवाद से प्राधिकरण कार्यालय के अंदर हंगामा हो गया. अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. हालांकि, अफसर की ओर से शिकायत दर्ज कराने की बात कही जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं