- बाबा रामदेव ने रक्षाबंधन पर भाजपा सांसद कंगना रनौत को मिठाइयां और तोहफे भेजकर विवाद खत्म करने का प्रयास किया.
- बाबा रामदेव ने मीडिया से कहा कि नफरत और बैर की भावना को छोड़कर प्रेम से रिश्ते सामान्य होने चाहिए.
- रामदेव ने कंगना को फोन करने और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देने की भी घोषणा की है.
Baba Ramdev vs Kangana Ranaut: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच बीते कुछ दिनो से चल रहा विवाद अब खत्म होते नजर आ रहा है. इसकी पहली बाबा रामदेव की ओर से की गई है. आज रक्षाबंधन के मौके बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को मिठाइयां और तोहफे भेंट किए हैं. बाबा रामदेव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके और कंगना रनौत के बीच बढ़ती कड़वाहट को देखते हुए वे अभिनेत्री के घर मिठाइयां और राखी के तोहफे भेज रहे हैं, जिससे रिश्ते सामान्य हो सकें.
बाबा रामदेव ने डाक से कंगना को भेजे मिठाई और गिफ्ट
बाबा रामदेव ने कहा, "बहन कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई हम बाई पोस्ट भेज रहे हैं. किसी भी कारण से देश में नफरत नहीं होनी चाहिए और न ही एक दूसरे के प्रति बैर की भावना होनी चाहिए. इसलिए हमने बैर का परित्याग कर दिया है."
उन्होंने बताया कि तोहफा और मिठाई भेजने के साथ-साथ वे कंगना को फोन भी करेंगे. उन्होंने कहा, "पिछले दिनों एक विवाद उठा था कि स्वामी रामदेव और कंगना के बीच कहीं विवाद तो नहीं हो गया है. इस विवाद को संवाद से खत्म करें और आज हम बहन कंगना को फोन भी करेंगे और उनको बोलेंगे कि बहन कंगना रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं."
Haridwar, Uttarakhand: Yoga Guru Baba Ramdev says, "I am sending this gift and these sweets to our sister, Kangana Ranaut, by post. There should be no hatred in the country for any reason, and there should be no hostility towards one another. That is why we have completely given… pic.twitter.com/MXZu07EUzv
— IANS (@ians_india) August 28, 2026
हमने कुछ बोला, लेकिन सब शिकवे भुलाकर आगे बढ़ेंः रामदेव
मीडिया के सामने वे लिफाफे में कुछ रुपए डालकर कहते हैं कि बहन कंगना रनौत को हम कुछ उपहार और मिठाइयां भेज रहे है, जिससे रिश्ते में मिठास बनी रहे. उन्होंने कहा, "बहुत से ऐसे प्रवाह होते हैं, जिससे हमारी बहन कंगना रनौत से हमने कुछ बोला लेकिन सब शिकवे भुलाकर करके हम एक-दूसरे के साथ प्रेम से आगे बढ़ें, यही रक्षाबंधन का संदेश है.
बाबा रामदेव और कंगना रनौत में क्यों ठनी थी?
दरअसल, योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच विवाद कंगना के 'जेन-जी' प्रदर्शनकारियों को 'गटर जेनरेशन/गटरछाप' कहने वाले बयान से शुरू हुआ था. एक टीवी कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कंगना के इस बयान की कड़ी आलोचना की थी. रामदेव ने कहा था कि किसी युवा पीढ़ी को ऐसा कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है और उन्होंने कंगना के अतीत, बचपन व जवानी पर सवाल उठाए थे.
दोनों ओर से चले थे खूब चली थी जुबानी जंग
बाबा रामदेव के इस बयान पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने देखना छोड़ दें. कंगना ने यह भी कहा कि उन पर कभी फर्जी मेडिकल दावों या कानूनी फजीहत का दाग नहीं लगा है. इसके बाद बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत में इस पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह ऐसे ओछे लोगों पर कोई और टिप्पणी कर इस विवाद को तूल नहीं देना चाहते.
यह भी पढ़ें - 'मैं ओछे लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता', रामदेव का कंगना पर तंज; देखें Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं