विज्ञापन

अगरकर के चीफ सेलेक्टर बने रहने पर सवाल? ये 2 नाम जगह लेने के लिए रेस मे सबसे आगे, यह वजह बनी विवाद की जड़

अगरकर का बीसीसीआई से करार सितंबर महीने के साथ ही खत्म हो रहा है. और पिछले दिनों जो कुछ हुआ है, उस पर सवाल है कि अगरकर पद पर बने रहेंगे या नहीं

अगरकर के चीफ सेलेक्टर बने रहने पर सवाल? ये 2 नाम जगह लेने के लिए रेस मे सबसे आगे, यह वजह बनी विवाद की जड़
अगरकर का आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट इसी महीने सितंबर तक है
source: NDTV

एक तरफ टीम इंडिया का ऐलान बुधवार को ही विंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए हुआ है, तो वहीं चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को लेकर अलग-अलग खबर  आ रही हैं. अगरकर का कार्यकाल आधिकारिक रूप से सितंबर महीने में ही खत्म हो चुका है, लेकिन इसके बढ़ने पर तब बड़ा सवाल खड़ा हो गया था, जब अगरकर पिछले दिनों मुंबई में टीम रिव्यू और विश्व कप की प्लानिंग को लेकर मुंबई में हुई बड़ी बैठक में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे.  और अब ताजा जो खबरें आ रही हैं, उससे बड़ा  सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या बीसीसीआई ने अगरकर की छुट्टी करने का मन बना लिया है? इस सवाल को इसलिए बल मिला क्योंकि एकदम से ही चीफ सेलेक्टर पद की रेस में पूर्व एकदम से ही पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा का नाम आगे आ गया है. 

यह भी पढ़ें:  बुरे समय से निकल अभिषेक शर्मा की फिर से जोरदार वापसी, इस मामले में फिलहाल दुनिया में कोई और नहीं

सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा सबसे आगे चल रहे हैं. वैसे अगरकर का अनुबंध अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप तक बढ़ाने की भी खबरें थीं, लेकिन बीसीसीआई के भीतर एक वर्ग का मानना है कि अगरकर का कार्यकाल अब समाप्त होने की कगार पर है.और शुक्रवार को होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक सामान्य बैठक में अगरकर को एक्सटेंशन मिलने की संभावना बहुत कम है.

शेष भारत की टीम चुनी अगरकर ने

सूत्रों के मुताबिक, 'अगरकर शायद अपनी आखिरी चयन बैठक की अध्यक्षता कर चुके हैं, जो बुधवार को आयोजित की गई थी. इसके बाद बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी व्हाइट-बॉल (सीमित ओवरों की) सीरीज और ईरानी ट्रॉफी के लिए भारत की टीमों की घोषणा की, जिसमें अगरकर ने शेष भारत टीम के लिए भी चयन पैनल की अध्यक्षता की थी.' वहीं पूर्व तेज गेंदबाज की जगह बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष बनने की रेस में पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल और पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा सबसे आगे हैं. पार्थिव और प्रज्ञान दोनों ही तीन बार के आईपीएल विजेता हैं.

BCCI रिव्यू मीटिंग में नहीं पहुंचे थे अगरकर

बुधवार को, अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति द्वारा वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को चुना गया. और रोहित को लेकर ही पिछले कई दिनों से अगरकर और बीसीसीआई के बीच शीतयुद्ध जैसी स्थिति बन गई थी. रिव्यू मीटिंग के बाद ही बीसीसीआई सचिव ने  रोहित का समर्थन किया था

. और अब जब रोहित को विंडीज के खिलाफ वनडे टीम में जगह मिली है, तो यह भी एक तरफ से चीफ सेलेक्टर की सोच के विपरीत है. पिछले दिनों ही पूर्व कप्तान रोहित को सूचित किया गया था कि वह अगले साल तीन देशों में होने वाले फिफ्टी-फिफ्टी विश्व कप का हिस्सा नहीं हैं. 


रोहित को अगरकर के रुख के उलट टीम में चुना गया?

भारत के पिछले वनडे दौरे के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ लगातार कम स्कोर के बाद रोहित पर दबाव बढ़ रहा था.हालांकि, 39 वर्षीय बल्लेबाज ने अंतिम वनडे में शानदार 138 रन बनाकर चयनकर्ताओं को कड़ा संदेश दिया. लेकिन मीडिया और पूर्व क्रिकेटरों के बीच लगातार यह चर्चा और सवाल था कि क्या रोहित को टीम में जगह मिलेगी? क्या रोहित जल्द ही संन्यास ले लेंगे? मगर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित के भविष्य से जुड़ी खबरों को तुरंत खारिज कर दिया था. और अब रोहित का चयन विंडीज के खिलाफ वनडे टीम में भी हो गया है. 

F & Q: Frequently Asked Questions

प्र.1: बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर की जगह लेने की रेस में कौन-कौन से नाम सबसे आगे चल रहे हैं?

उ.: पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा मुख्य चयनकर्ता पद की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं.

प्र.2: अजीत अगरकर का कार्यकाल कब समाप्त हो चुका है और क्या उन्हें एक्सटेंशन मिलने की संभावना है?

उ.: अजीत अगरकर का अनुबंध आधिकारिक रूप से सितंबर महीने में समाप्त हो हो जाएगा. शुक्रवार को होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक सामान्य बैठक (AGM) में उन्हें एक्सटेंशन (कार्यकाल विस्तार) मिलने की संभावना बहुत कम है.

प्र.3: अजीत अगरकर की अध्यक्षता में आखिरी चयन बैठक कौन-सी मानी जा रही है?

उ.: बुधवार को आयोजित की गई बैठक, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज, ईरानी ट्रॉफी और शेष भारत  की टीम का चयन किया गया, उसे अगरकर की अध्यक्षता वाली आखिरी चयन बैठक माना जा रहा है.

प्र.4: अजीत अगरकर और बीसीसीआई के बीच तनाव या मतभेद का मुख्य कारण क्या था?

उ.: मुख्य कारण रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बनी स्थिति थी. चयनकर्ताओं ने पहले रोहित को सूचित किया था कि वे अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की योजना में शामिल नहीं हैं, लेकिन हाल ही में रिव्यू मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव ने रोहित का समर्थन किया और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए उनका चयन किया गया, जो अगरकर की सोच के विपरीत था. इसके अलावा अगरकर का मुंबई में हुई बड़ी रिव्यू मीटिंग में शामिल न होना भी एक बड़ा कारण रहा.

प्र.5: मुख्य चयनकर्ता की रेस में शामिल पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा की आईपीएल में क्या खास उपलब्धि रही है?

उ.: पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा दोनों ही तीन-तीन बार आईपीएल (IPL) ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं.

RASHID KHAN EXCLUSIVE on NDTV

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajit Agarkar, Parthiv Ajay Patel, Board Of Control For Cricket In India, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com