विज्ञापन

बाबा रामदेव ने बताया आयुर्वेदिक हुक्का बनाने का तरीका, कहा इसे पीने से खुल जाएगी बंद नाक, खांसी में मिलेगा आराम

बाबा रामदेव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने आयुर्वेदिक हुक्के बारे में बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

बाबा रामदेव ने बताया आयुर्वेदिक हुक्का बनाने का तरीका, कहा इसे पीने से खुल जाएगी बंद नाक, खांसी में मिलेगा आराम
बाबा रामदेव ने बताया आयुर्वेदिक हुक्का बनाने का तरीका
(Photo Credit: @yogrishiramdev/X)

आजकल ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्का युवाओं के बीच काफी चर्चा में हैं. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट इन्हें सेहत के लिए बेहद हानिकारक बताते हैं. ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्का पीने से फेफड़ों को नुकसान हो सकता है, साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है. इसी बीच बाबा रामदेव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने आयुर्वेदिक हुक्के बारे में बताया है. रामदेव कहते हैं कि ये हुक्का आपकी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें 

आयुर्वेदिक हुक्का बनाने के लिए रामदेव एक चुटकी मुलेठी, एक चुटकी हल्दी, एक चुटकी राई, थोड़ा गाय का घी, काकड़ा सिंगी और देसी कपूर जैसी चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.

यह भी देखें-

कैसे तैयार करें देसी हुक्का?

बाबा रामदेव कहते हैं, आयुर्वेदिक हुक्का बनाने के लिए मुलेठी को थोड़ा कूटकर उसमें गाय का घी मिलाया जाता है. इसके बाद इसमें एक चुटकी हल्दी और राई को डालें. अब, हुक्के की प्लेट पर कपूर डालकर जलाएं. आखिर में इसके ऊपर काकड़ा सिंगी डाल दें. 

बाबा रामदेव बताते हैं, इन सभी चीजों को हुक्के के जरिए लेने से बंद नाक को खोलने और खांसी की परेशानी में आराम पाने में मदद मिल सकती है. साथ ही वात-पित्त-कफ त्रिदोष में भी राहत मिल सकती है.

यहां देखें वीडियो- 

बाबा रामदेव कहते हैं, ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग केमिकल्स और तंबाकू सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में इन चीजों से बचें. 

यह भी पढ़ें- फूलों से लद जाएगा आपका गुलाब का पौधा, गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया गुलाब के पौधे पर फूल नहीं आ रहे तो क्या करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ramdev, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com