अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के भूमि पूजन (Bhoomi Pujan) को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मौजूदगी में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न होगा. भूमि पूजन के लिए 150 से ज्यादा मेहमानों को न्योता भेजा गया है. समारोह के दौरान मंच पर पांच लोग रहेंगे. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संत नृत्यगोपालदास, राज्यपाल आंनदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, सर संघचालक मोहन भागवत शामिल हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि आडवाणी जी और जोशी जी दोनों से फ़ोन पर बात की गई थी. उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों और अधिक उम्र का हवाला देते हुए आने में असमर्थता जताई थी, इसलिए उन्हें निमंत्रण नहीं भेजा गया है. प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह पर बैरियर और बल्लियां लगाई गई हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं. जिला प्रशासन के अधिकारी जायजा ले रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Ram Mandir At Ayodhya, Ram Mandir Bhoomi Pujan