विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2019

Ayodhya Case: सुन्नी वक्फ बोर्ड में मतभेद? वकील ने मध्यस्थता पैनल में समझौते की बातों को नकारा

सुन्नी वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता शाहिद रिज़वी ने भी NDTV से कहा था. उन्होंने कहा, 'हमने मध्यस्थता पैनल को अपने विचार दिए हैं लेकिन हम अदालत में प्रस्तुत किए गए निपटारण योजना का खुलासा नहीं कर सकते हैं. यह सकारात्मक है और सभी लोग, हिंदू और मुसलमान खुश होंगे.'

  • मुस्लिम पक्ष के कहा था दोनो पक्षों की जीत
  • आज बोर्ड के वकील ने समझौते की बातों को नकारा
  • कहा मध्यस्थता मंजूर नहीं
नई दिल्ली:

अयोध्या केस में  सुन्‍नी वक्‍़फ़ बोर्ड में मतभेद की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष के वकीलों ने बयान जारी कर कहा है कि हमें किसी की भी मध्‍यस्‍थता मंजूर नहीं है. वकीलों ने कहा, "न हमें, न मुख्य हिंदू पक्षकारों को मध्यस्थता मंज़ूर है. सिर्फ ज़फ़र फारुकी और धर्मदास ने हिस्सा लिया. पैनल सदस्य श्रीराम पंचू और ज़फ़र फारूकी में तालमेल नज़र आ रहा है. रिपोर्ट से सहमत नहीं हूं. रिपोर्ट लीक होने के समय पर भी सवाल है." आपको बता दें कि बुधवार के दिन जब अंतिम सुनवाई चल रही थी कि इस मामले में गठित मध्यस्थता समिति ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है. सूत्रों का कहना था कि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मुस्लिम पक्ष विवादित जमीन पर दावा छोड़ने के लिए तैयार हो गया है साथ में यह भी कहा है सरकार अयोध्या में बाकी मस्जिदों का पुनरुद्धार कराए और मस्जिद बनाने के लिए जमीन मुहैया कराई जाए. 

ऐसी ही  सुन्नी वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता शाहिद रिज़वी ने भी NDTV से कहा था. उन्होंने कहा, 'हमने मध्यस्थता पैनल को अपने विचार दिए हैं लेकिन हम अदालत में प्रस्तुत किए गए निपटारण योजना का खुलासा नहीं कर सकते हैं. यह सकारात्मक है और सभी लोग, हिंदू और मुसलमान खुश होंगे.'यह पूछने पर कि क्या दोनों पक्ष समझौते से खुश होंगे, रिज़वी ने कहा, "यह हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए एक जीत की स्थिति है."

माना जा रहा है कि पैनल की यह रिपोर्ट 134 साल पुराने इस विवाद को सुलझाने में अहम कड़ी साबित हो सकती है. लेकिन अब वकीलों के आज आए बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि मध्यस्थता के जरिए इस मसले को सुलझना मुश्किल हो सकता है. आपको बता दें कि मध्यस्थता पैनल में सुप्रीम कोर्ट रिटायर जज एफएम कलीफुल्ला, श्री श्रीरविशंकर और वरिष्ठ वकील श्री राम पंचू शामिल हैं. 

मुस्लिम पक्ष की ओर से वकील

  •  एजाज मक़बूल, एम सिद्दीकी" की तरफ से
  • शकील अहमद, यूपी सुन्नी सेंट्रेल वक़्फ़ बोर्ड की तरफ से
  • एमआर शमशाद, मोहम्मद हाशिम की तरफ से
  • इरशाद अहमद, फारुख अहमद की तरफ से 
     

VHP के कार्यकारी अध्यक्ष बोले- अब मध्यस्थता की गुंजाइश नहीं​

अन्य खबरें : 

अयोध्या केस पर फैसले का इंतजार, असदुद्दीन ओवैसी बोले- मुझे नहीं पता क्या फैसला आएगा, लेकिन मैं चाहता हूं कि...
Ayodhya Case: सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती नहीं देंगे बाबरी मस्जिद के पक्षकार
Ayodhya Case: जौनपुर के रहने वाले हैं जस्टिस अशोक भूषण, जानिए संविधान पीठ में शामिल जजों के बारे में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya Case, Sunni Waqf Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com