विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2015

मुंबई : लोकल ट्रेन में 70 साल की महिला से रेप की कोशिश...

मुंबई : लोकल ट्रेन में 70 साल की महिला से रेप की कोशिश...
मुंबई: मुंबई की लोकल ट्रेन में शनिवार रात 70 साल की महिला ने रेप की कोशिश की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि वो विरार चर्चगेट में लोकल में अकेले सफर कर रही थी, जब आरोपी ने उसके सा थ बलात्कार की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

70 साल की एक महिला ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात उनके साथ पश्चिमी उपनगर के भायंदर में बलात्कार की कोशिश हुई। पीड़ित के चिल्लाने पर लोग डिब्बे में पहुंचे और आरोपी की जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

महिलाओं के लिए महफूज माने जाने वाली मुंबई तेजी से इस पहचान को खोती जा रही है, हाल ही में आए आंकड़ों के मुताबिक-
  • 2010-11 में बलात्कार के 165 मामले दर्ज हुए थे।
  • जो 2014-15 में 643 तक जा पहुंचे।
  • 2010-11 में छेड़छाड़ के 483 मामले दर्ज हुए थे, 2014-15 में ये आंकड़ा 1,675 तक जा पहुंचा।
  • एक सर्वे के मुताबिक मुंबई के लोकल ट्रेनों में सफर करने वाली 60 फीसदी से ज्यादा महिलाओं ने माना है कि उन्हें गलत तरीके से छुआ गया है।

लोकल ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग स्कॉवड बनाया गया, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हुई, सीसीटीवी लगाने की बात चल रही है। लेकिन, शायद कुछ कमी रह गई है, जिसकी वजह से मुंबई में महिलाओं के प्रति अपराध रोके नहीं रुक रहा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
नाबालिग से शादी... क्या कहता है मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड? जानें यहां सब कुछ
मुंबई : लोकल ट्रेन में 70 साल की महिला से रेप की कोशिश...
उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का असर, बेटियों को बनाया गया एक दिन का DM और SP
Next Article
उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का असर, बेटियों को बनाया गया एक दिन का DM और SP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com