- अतीक को तीन हमलावरों ने गोली मारी थी.
- असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था.
- उमेश पाल हत्याकांड में असद आरोपी था.
उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद ने अपने बेटे असद से फोन पर बात की थी. सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों ने कॉल इंटरसेप्ट किया है. जिसमें अतीक अपने बेटे असद से बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं. फोन पर माफिया अतीक अहमद असद से कह रहा है कि "ये समय ठीक नहीं था, विधानसभा सभा सत्र चल रहा है, काम लेकिन ठीक हुआ." सूत्रों के मुताबिक फरारी के बाद असद अपने पिता अतीक के संपर्क में था. ये कॉल उमेश पाल हत्याकांड के करीब दो से तीन दिन बाद का है.
अतीक की गोली मारकर की हत्या
माफिया-नेता अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को प्रयागराज में तीन हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब पुलिस दोनों को चिकित्सा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी. पत्रकारों की भेष में आए तीन हमलावरों ने अतीक और उसके भाई को उस समय बहुत करीब से गोली मार दी, जब वे मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रह थे, जबकि उनके आसपास पुलिस कर्मियों का पहरा था.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
मुठभेड़ में मारा गया असद
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या से कुछ घंटे पहले असद का अंतिम संस्कार किया गया था. जो कि 13 अप्रैल को झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अपने एक साथी के साथ मारा गया था.
इस साल 24 फरवरी को विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल हत्याकांड में असद आरोपी था और फरार चल रहा था.
ये भी पढ़ें :
--दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार
--अतीक-अशरफ हत्याकांड के शूटर अरुण की क्राइम हिस्ट्री, हथियार रखने का था शौक, दर्ज हैं 2 केस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं