असम विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्य में सियासी तस्वीर साफ होने का इंतजार है. असम की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान कराया गया था, जिसमें मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया. राज्य में 85.91 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में मजबूत जनभागीदारी को दर्शाती है.
चुनाव नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल सामने आए हैं. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमंता के नेतृत्व में NDA गठबंधन को 88-100 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले CONG+ गठबंधन को इस बार 24 से 36 सीटों पर सिमटने का अनुमान है. इसमें कांग्रेस को 22-30 सीटें, जबकि रायजोर दल, AJP, CPI(M) और अन्य सहयोगी दलों को सीमित सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. अन्य दलों के खाते में 0 से 3 सीटें जा सकती हैं.
एग्जिट पोल के बाद असम में राजनीतिक हलकों की धड़कनें तेज हैं. अब सबकी नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं.
Assam Exit Poll Result LIVE: असम में सीएम पद की पहली पसंद हिमंता
AXIS My India के एग्जिट पोल में असम के मुख्यमंत्री पद को लेकर मतदाताओं की पसंद भी सामने आई है. सर्वे के मुताबिक, मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को सबसे ज़्यादा समर्थन मिलता दिख रहा है. करीब 48 प्रतिशत मतदाताओं ने हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया है. वहीं कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को 32 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है, जो उन्हें दूसरे स्थान पर रखता है.

इसके अलावा रायजोर दल के अखिल गोगोई और UPPL के प्रमोद बोरो को 3-3 प्रतिशत समर्थन मिला है, जबकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता सर्बानंद सोनोवाल को 2 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री पद के लिए पसंद करते नजर आए. एग्जिट पोल के आंकड़े संकेत देते हैं कि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर असम में स्पष्ट बढ़त सत्तारूढ़ बीजेपी के पास है, और हिमंता बिस्वा सरमा की व्यक्तिगत लोकप्रियता एनडीए के लिए बड़ा प्लस फैक्टर साबित होती दिख रही है.
Assam Exit Poll Result LIVE: असम में युवाओं ने किसे चुना?
AXIS My India के एग्जिट पोल के मुताबिक असम में युवा वोटर इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. पहली बार वोट देने वाले 18-19 वर्ष के मतदाताओं में एनडीए को 43 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 3 फीसदी की बढ़त दर्शाता है. वहीं कांग्रेस+ को इस वर्ग में 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जिसे 5 फीसदी का फायदा बताया गया है. अन्य दलों का वोट शेयर घटकर 16 फीसदी रहने का अनुमान है.
इसी तरह 20-29 वर्ष के युवा वोटरों में भी मुकाबला करीबी नजर आता है. इस आयु वर्ग में एनडीए को 44 फीसदी (+3) और कांग्रेस+ को 43 फीसदी (+5) वोट मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य दलों का हिस्सा घटकर 13 फीसदी (-8) रह सकता है. आंकड़े बताते हैं कि युवा मतदाता मुख्य रूप से एनडीए और कांग्रेस+ के बीच बंटते दिख रहे हैं और ‘अन्य’ दलों से उनका रुझान कमजोर पड़ा है. एग्जिट पोल इशारा करता है कि असम की सियासी दिशा तय करने में युवा वोट निर्णायक फैक्टर साबित हो सकता है.

Assam Exit Poll LIVE Updates: असम में NDA को 88-100 सीटों का अनुमान
AXIS My India के एग्जिट पोल के मुताबिक असम विधानसभा चुनाव 2026 में सत्तारूढ़ एनडीए की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही है. 126 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इसमें बीजेपी को 70–80 सीटें, AGP को 7–9 सीटें और BPF को 9–11 सीटें मिल सकती हैं. यह आंकड़े संकेत देते हैं कि एनडीए न सिर्फ बहुमत बल्कि पिछली बार से भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है.
वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले CONG+ गठबंधन को इस बार 24 से 36 सीटों पर सिमटने का अनुमान है. इसमें कांग्रेस को 22–30 सीटें, जबकि रायजोर दल, AJP, CPI(M) और अन्य सहयोगी दलों को सीमित सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. अन्य दलों के खाते में 0 से 3 सीटें जा सकती हैं. एग्जिट पोल के ये आंकड़े असम में सत्ता बरकरार रहने के संकेत दे रहे हैं.

Assam Exit Poll LIVE: असम में किस वर्ग ने किसे दिया सबसे ज्यादा समर्थन
AXIS My India के एग्जिट पोल के मुताबिक 2026 विधानसभा चुनाव में असम का जातिगत वोटिंग पैटर्न काफी अहम संकेत दे रहा है. अलग‑अलग सामाजिक वर्गों में वोटों के बंटवारे से साफ है कि एनडीए को अधिकांश वर्गों में बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस और अन्य दलों की स्थिति वर्ग‑विशेष तक सीमित नजर आ रही है.
ST वर्ग में एनडीए को 56% वोट मिलने का अनुमान है, जो पिछली बार से 3% ज्यादा है. कांग्रेस को 20% (+5) वोट मिलते दिख रहे हैं, जबकि अन्य दलों का हिस्सा घटकर 24% (-8) रह सकता है.
SC वर्ग में भी एनडीए की स्थिति मजबूत मानी जा रही है. यहां एनडीए को 71% (+3) वोट मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 18% (+2) और अन्य को 11% (-5) वोट मिल सकते हैं.
OBC वर्ग में एनडीए को 64% (+1) वोट मिलने का अनुमान जताया गया है. कांग्रेस का वोट शेयर 25% (+4) तक पहुंच सकता है, जबकि अन्य दलों को 11% (-5) वोट मिलने की संभावना है.
मुस्लिम वोटर्स में तस्वीर उलट नजर आती है. यहां कांग्रेस को 78% (+12) वोट मिलने का अनुमान है. एनडीए को सिर्फ 5% (-3) वोट मिलने की बात कही गई है, जबकि अन्य दलों को 17% (-9) वोट मिल सकते हैं.
सामान्य वर्ग में एनडीए सबसे आगे दिखाई दे रहा है. इस वर्ग में एनडीए को 73% (+5), कांग्रेस को 20% (+3) और अन्य दलों को महज 7% (-8) वोट मिलने का अनुमान है.

Assam Exit Poll Results 2026 LIVE: महिलाओं को पैसे देकर जीते जा रहे चुनाव?
एक्सिस माय इंडिया के प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पांचों राज्यों में मौजूदा सरकारों ने महिलाओं के बैंक अकाउंट में पैसे भेजे. ऐसे में प्रदीप गुप्ता ने चिंता जताई कि अगर नतीजे मौजूदा सरकार के पक्ष में आए तो यह ट्रेंड सेट हो जाएगा कि सरकारें पैसे देकर महिलाओं के वोट लिए जा सकते हैं.
Assam Exit Poll Result LIVE: यहां देखें NDTV पर सबसे सटीक एग्जिट पोल
NDTV पर एग्जिट पोल की महा कवरेज शुरू
NDTV पर एग्जिट पोल की महा कवरेज शुरू हो गई है.
Assam Exit Poll Result LIVE: कैसे चर्चा में आया ‘चिपरांग पॉलिटिक्स’ से जुड़ा विवाद
असम में ‘चिपरांग पॉलिटिक्स’ से जुड़ा विवाद उस समय और भड़क गया जब सत्तारूढ़ दल के विधायक दिगंता कलिता का एक कथित फोन ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस ऑडियो में कलिता पर आरोप है कि वह ‘चिपरांग पॉलिटिक्स’ में शामिल बताए जा रहे एक व्यक्ति को धमका रहे हैं. ऑडियो में कथित तौर पर झूठे ड्रग्स केस में फंसाने और जेल भेजने जैसी बातें कही गईं, जिसके बाद राज्य की राजनीति में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.
मतगणना से ठीक पहले उठे इस विवाद ने असम की राजनीति में अंदरूनी तनाव और गुटबाज़ी को उजागर कर दिया है. अब सबकी नजरें 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजों और उसके बाद होने वाली सियासी हलचलों पर टिकी हैं.
Assam Exit Poll Results 2026 LIVE: असम में ‘चिपरांग पॉलिटिक्स’ पर सियासी घमासान, बीजेपी ने पार्टी नेताओं को दी अनुशासन की चेतावनी
असम में 2026 विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले सियासी माहौल और गरमा गया है. राज्य में ‘चिपरांग पॉलिटिक्स’ को लेकर छिड़ा विवाद अब सिर्फ राजनीतिक मुहावरा नहीं, बल्कि अंदरूनी गुटबाज़ी और कथित विश्वासघात के आरोपों का प्रतीक बनता जा रहा है. इस पूरे घटनाक्रम ने सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष दोनों खेमों में खलबली मचा दी है.
‘चिपरांग’ असमिया भाषा का शब्द है, जिसका मतलब क्रोबार या लोहे की रॉड से होता है. मौजूदा राजनीतिक संदर्भ में यह शब्द उन नेताओं या कार्यकर्ताओं के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन पर अपने ही दल के उम्मीदवार को हराने के लिए गुपचुप तरीके से विरोधियों से हाथ मिलाने या भीतरघात करने का आरोप है. ऐसे लोगों को सियासी हलकों में ‘गद्दार’ तक कहा जा रहा है.
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world