विज्ञापन

कांग्रेस के गौरव गोगोई को जोरहाट में मिली करारी हार, BJP के इस नेता ने दिन में दिखाए तारे

असम की जोरहाट सीट पर कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताए गए सांसद गौरव गोगोई को करारी हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 23 हजार से अधिक वोटों के अंतर से मात दी.

कांग्रेस के गौरव गोगोई को जोरहाट में मिली करारी हार, BJP के इस नेता ने दिन में दिखाए तारे
नई दिल्ली:

असम में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार और सांसद गौरव गोगोई जोरहाट में हार गए हैं. जोरहाट में 14 में से 14 राउंड की मतगणना हो चुकी है. वहां गोगोई  को बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 23 हजार 182 वोटों के विशाल अंतर से हराया. बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 69 हजार 439 वोट मिले. वहीं कांग्रेस के गोगोई को  46 हजार 257 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. इस सीट पर गोस्वामी ने पिछला चुनाव भी कांग्रेस को हराकर जीता था. वहीं गोगोई का यह पहला विधानसभा चुनाव था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

जोरहाट का मुकाबला

असम की हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही जोरहाट में पिछले दो बार से बीजेपी का कब्जा रहा है. कांग्रेस ने अंतिम बार यह सीट 2011 में जीती थी. जब कांग्रेस के टिकट पर राना गोस्वामी ने असम गण परिषद के हितेंद्र गोस्वामी को हराया था. हितेंद्र गोस्वामी 2016 के चुनाव से पहले पाला बदलकर बीजेपी में आ गए और वो जोरहाट से जीतने में कामयाब रहे. उन्होंने 2021 के चुनाव में भी कांग्रेस के राना गोस्वामी को मात दी थी. 

जोरहाट विधानसभा सीट जोरहाट लोकसभा सीट के तहत आती है, जहां से कांग्रेस के गौरव गोगोई सांसद हैं. शायद 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली जीत को देखते हुए ही गोगोई ने विधानसभा में जाने के लिए जोरहाट जाने का फैसला किया. लेकिन उनकी यह फैसला गलत साबित होता हुआ दिख रहा है. 

असम में बीजेपी शानदार जीत की ओर

असम में सभी 126 सीटों के रूझान सामने आ गए हैं. इसमें बीजेपी और उसके सहयोगी 97 सीटें जीतते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 26 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं. वह इत्र कारोबारी बदरूद्दीन अजमलव की एआईयूडीएफ दो सीटें जीतती हुई नजर आ रही है. 

असम में मिल रहे रूझानों का अनुमान मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में भी लगाए गए थे. लेकिन अभी मिल रहे रूझानों में कांग्रेस और एआईयूडीएफ  को भारी नुकसान होता हुआ दिख रहा है. साल 2021 के चुनाव में कांग्रेस गठबंधन ने 31 सीटें जीती थीं. वहीं एआईयूडीएफ  ने 16 सीटें अपने नाम की थीं. लेकिन इस बार वो अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा पाने में नाकाम रही हैं. इस बीच बीजेपी और उसके सहयोगी 2021 की तुलना में 24 सीटें अधिक जीतते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ये BJP का प्लान है, डटे रहो... बंगाल चुनाव में करारी हार के बीच ममता बनर्जी ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट 

लेखक के बारे में
img
NDTV इंडिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assembly Elections Results 2026, Jorhat Assembly Constituency, Gaurav Gogoi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com