विज्ञापन

असम के चुनाव में कांग्रेस को कौन देगा वोट? CM हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया

असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ गया है और राजनीतिक वार जारी हैं. इस बीच सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ बांग्लादेशी घुसपैठिए ही वोट करेंगे.

असम के चुनाव में कांग्रेस को कौन देगा वोट? CM हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया
असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा.
IANS
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर पिछले साठ वर्षों में खराब शासन का आरोप लगाया है
  • सीएम ने दावा किया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को छोड़कर सभी स्थानीय लोग बीजेपी के साथ हैं
  • सरमा ने नगांव के विकास के लिए एक्सप्रेसवे और हवाई अड्डे के निर्माण की योजना का उल्लेख किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुवाहाटी:

असम में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है और सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है, क्योंकि पिछले 60 सालों में उन्होंने लोगों को जिस तरह की सरकार दी है, उसे लोगों ने देख लिया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 'हमने असम की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है. आज लोगों को हमारी मजबूत सांस्कृतिक विरासत पर आधारित एक नया असम देखने को मिल रहा है.'

सरमा ने दावा करते हुए कहा, 'बांग्लादेशी घुसपैठियों को छोड़कर, बाकी सभी लोग पूरी तरह से बीजेपी के साथ हैं. कोई भी स्थानीय मूल भारतीय व्यक्ति कांग्रेस को वोट नहीं देगा.' 

उन्होंने आगे कहा, 'इस बार हालात पूरी तरह से अलग हैं और लोग पूरे दिल से वोट करेंगे. कुछ लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ मिलकर 'नतुन' (नया) 'बोर' (महान) असम बनाने के सपने देख रहे हैं. हम तो अपने पुराने 'बोर असम' से ही खुश हैं.'

यह भी पढ़ेंः असम के जोरहाट में हाई-प्रोफाइल मुकाबला: गौरव गोगोई के लिए क्यों चुनौती बने हुए हैं हितेंद्र नाथ गोस्वामी?

सीएम सरमा ने गिनाईं उपलब्धियां

सीएम सरमा ने बुधवार को बटाद्रवा से बीजेपी उम्मीदवार रूपक सरमा के लिए चुनाव प्रचार किया. उन्होंने बटाद्रवा में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया. 

उन्होंने कहा, 'हम नगांव का विकास चाहते हैं, और आने वाले पांच सालों में, मेरी योजना नगांव को एक्सप्रेसवे और हवाई अड्डे के साथ विकसित करने की है. मैंने नगांव में हवाई अड्डे के लिए सर्वे करवाने का आदेश पहले ही दे दिया है. असम में औद्योगीकरण का माहौल बन रहा है, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि हमें औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने के लिए जमीन ढूंढनी होगी.'

उन्होंने आगे कहा, 'हम नगांव में एक एक्सप्रेसवे बनाने की योजना बना रहे हैं, ताकि गुवाहाटी से नगांव तक का सफर का समय कम किया जा सके. हमारी मुख्य प्राथमिकता बुनियादी ढांचे का विकास करना है.'

यह भी पढ़ेंः असम में टिकट कटने से नाराज नेताओं के चुनावी मैदान में कूदने से बीजेपी के लिए खड़ी हुई चुनौती

असम में 9 अप्रैल को वोटिंग

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए इस बार एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. सभी सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे. पिछली बार असम में तीन चरणों में चुनाव हुए थे. एनडीए ने 75 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com