विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2017

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अशोक जैन को राजस्थान का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक जैन को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया है.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अशोक जैन को राजस्थान का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे. (फाइल फोटो)
जयपुर: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक जैन को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया है. सरकार ने इसके साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को स्थानान्तारित भी किया है. कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव राजहंस उपाध्याय को उच्च तकनीकी एवं शिक्षा विभाग, समन्वय स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा विभाग, डी बी गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, आबकारी एवं कर विभाग, ओ पी सैनी अध्यक्ष को सिविल सेवा अपील अधिकरण, मुकेश कुमार शर्मा को अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, खेमराज चौधरी अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व उपनिवेशन सैनिक कल्याण विभाग जयपुर, जी एस मोहन्ती को अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में स्थानान्तरित किया गया है.

कार्मिक विभाग की ओर से जारी किए स्थानान्तरण आदेश में वी श्रीनिवास, रजत कुमार मिश्रा, आलोक, रोहित कुमार, टी रविकांत, मनीष चौहान, अशफाक हुसैन, मोहम्मद हनीफ, भंवर लाल मेहराआनंदी को नए पदों पर भेजा गया है, जबकि आदेश की प्रतीक्षा में चल रहे अंकित कुमार सिंह को उपखंड अधिकारी अजमेर के पद पर नियुक्त किया है. 


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Chief Secretary, Ashok Jain, Transfer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com