हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार रात सब्जियों की बढ़ती कीमतों के लिए मुस्लिम विक्रेताओं को जिम्मेदार ठहराने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तंज कसा. उन्होंने कहा, शायद वे अपनी व्यक्तिगत विफलताओं का दोष भी ''मिया भाई'' पर मढ़ते हैं. असम सीएम ने शुक्रवार को यह दावा करके एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया कि मुस्लिम सब्जी विक्रेता सब्जियों की कीमतें बढ़ा रहे हैं, और अगर "असमिया लोग" सब्जियां बेचते, तो वे कभी भी "अपने असमिया लोगों" से ज्यादा पैसे नहीं लेते.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कथित तौर पर कहा, "वे कौन लोग हैं जिन्होंने सब्जियों की कीमत इतनी बढ़ा दी है? वे मिया व्यापारी हैं, जो ऊंची कीमत पर सब्जियां बेच रहे हैं." स्थानीय भाषा में 'मिया' से मतलब बंगाली भाषी मुसलमानों से है जो असम में रहते हैं लेकिन माना जाता है कि वे मूल रूप से बांग्लादेश से आए हैं. असम के मुख्यमंत्री अक्सर मिया समुदाय पर असमिया संस्कृति और भाषा को विकृत करने की कोशिश करने का आरोप लगाते रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आगे कहा, "गुवाहाटी में मिया व्यापारी असमिया लोगों से सब्जियों के ऊंचे दाम वसूल रहे हैं, जबकि गांवों में सब्जियों की कीमत कम है. अगर आज असमिया व्यापारी सब्जियां बेच रहे होते, तो वे कभी भी अपने असमिया लोगों से अधिक कीमत नहीं वसूलते. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष ओवैसी ने इस मामले में असम सीएम पर तीखा पलटवार किया.
उन्होंने कहा, "देश में एक ऐसी मंडली (समूह) है जो अपने घर में भैंस के दूध न देने या मुर्गी के अंडे न देने पर भी मिया जी को दोषी ठहराती है, शायद वे अपनी 'व्यक्तिगत' विफलताओं का दोष भी मिया भाई पर मढ़ देते हैं." एआईएमआईएम प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम और विदेशी मुसलमानों के बीच गहरी दोस्ती चल रही है."उनसे टमाटर, पालक, आलू आदि मांग कर काम चलाओ." उन्होंने पीएम की मुस्लिम बहुल देशों की हालिया यात्राओं का जिक्र करते हुए भी चुटकी ली.
ये भी पढ़ें : दिल्ली में यमुना उफान पर, सेना के मोर्चा संभालते कुछ यूं बदली तस्वीर
ये भी पढ़ें : "स्थिति जल्द सामान्य होगी अगर...": दिल्ली में बाढ़ के हालात पर बोले सीएम अरविंद केजरीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं