आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने नई दिल्ली विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. पर्चा दाखिल करने से पहले उन्होंने पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ रोड शो किया. वह नामांकन से पहले वाल्मिकी मंदिर और कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर भी गए. केजरीवाल ने पर्चा दाखिल करने से पहले कहा,'ईश्वर का आशीर्वाद है, नतीजे अच्छे आएंगे.' केजरीवाल से पहले बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से नामांकन दाखिल किया और दावा किया कि बीजेपी इस बार दिल्ली में सरकार बना रही है.
बीजेपी के 13 प्रत्याशी आज नामांकन करा रहे हैं. हर प्रत्याशी के साथ एक बड़ा नेता बीजेपी का रहेगा. प्रवेश वर्मा के अलावा रमेश बिधूड़ी, सतीश उपाध्याय, कैलाश गहलोत, रेखा गुप्ता समेत 13 प्रत्याशी नामांकन कर रहे हैं. इस दौरान नायाब सिंह सैनी, हरदीप पुरी, सुधांशु त्रिवेदी, संबित पात्रा भी मौजूद रहेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केजरीवाल बुधवार को अपने नामांकन के लिए परिवार समेत घर से निकले और सबसे पहले वह वाल्मीकि मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने दर्शन किया और उसके बाद हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. इसके बाद वह सीधे पार्टी कार्यालय गए, जहां से उन्होंने अपना नामांकन भरा. हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद बाहर निकले अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं सबसे पहले वाल्मीकि मंदिर गया था और उसके बाद अब हनुमान जी के मंदिर आया हूं. यहां से आशीर्वाद लेने के बाद मैं आप पार्टी कार्यालय जाऊंगा. उसके बाद फिर मैं नॉमिनेशन फाइल करने जाऊंगा.'
इस दौरान उन्होंने बताया, 'मैं अपनी पत्नी, अपने बेटे और बेटी और अपनी बहन के साथ यहां पर आया हूं.' अपने ऊपर किसी हमले की आशंका के सवाल पर उन्होंने कहा 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई... जिसकी हनुमान जी रक्षा करते हैं, उसे कोई नहीं मार सकता.' अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज नामांकन से पहले वाल्मीकि मंदिर और प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर प्रभु जी के चरणों में शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद लिया और दिल्ली की समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की. प्रभु के आशीर्वाद से हम जनता के हित में ईमानदारी और सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाएंगे.'
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की कालकाजी से प्रत्याशी आतिशी ने भी मंगलवार को अपना नामांकन किया था. बुधवार को भी अरविंद केजरीवाल के अलावा सत्येंद्र जैन और पार्टी के इमरान हुसैन अपना नामांकन करेंगे. आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा इलाकों में रैली निकाल कर नामांकन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पहुंच रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं