- दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में बरी किया.
- अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह मामला उनके खिलाफ भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र था और वे भावुक हो गए.
- केजरीवाल ने अदालत के फैसले के बाद कहा कि वे भ्रष्ट नहीं हैं और न्याय प्रणाली पर शुरू से भरोसा था.
दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा सभी आरोपों से बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि यह मामला उनके खिलाफ रचा गया आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र था. कोर्ट के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है. मुझ पर भाजपा ने झूठे आरोप लगाए. आज कोर्ट ने भी कह दिया कि केजरीवाल‑सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं.'
🔴 #BREAKING | 'अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार..' कोर्ट से बरी होते ही फफक-फफककर रो पड़े केजरीवाल #ArvindKejriwal | #ManishSisodia pic.twitter.com/8NtVrFVXyE
— NDTV India (@ndtvindia) February 27, 2026
बरी होते ही रो पड़े अरविंद केजरीवाल
यह भी पढ़ें- दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, आरोपों से हुए बरी
राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद वे प्रेस के सामने आते हुए भावुक हो गए और कहा, 'मैं भ्रष्ट नहीं हूं. आज अदालत ने भी कह दिया है कि केजरीवाल और सिसोदिया ईमानदार हैं.'
'AAP को खत्म करने की कोशिश की गई'
केजरीवाल ने कहा, 'भाजपा लंबे समय से शराब घोटाला-घोटाला कर रही थी. वो सब झूठ आज बेनकाब हुआ. आज सत्य की जीत हुई है. मुझे शुरू से न्याय प्रणाली पर भरोसा था.' अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की.
कोर्ट की CBI को फटकार
बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली एक्साइस पॉलिसी केस में बरी किया है. इसी केस में कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को भी सभी आरोपों से मुक्त कर दिया. कोर्ट के इस फैसले ने AAP नेतृत्व को बड़ी कानूनी राहत दी है और पार्टी ने इसे सत्य की जीत बताया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं