विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2023

अरुणाचल प्रदेश: 'लिव-इन पार्टनर' के घर से मिला युवती का शव

अधिकारी ने कहा,'फिलहाल हम किसी भी बात से इंकार नहीं कर सकते. हमें नहीं पता कि यह पूर्व नियोजित हत्या है या आत्महत्या. हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर हमें मौत के सही कारण पता चल जाएगा.''

अरुणाचल प्रदेश: 'लिव-इन पार्टनर' के घर से मिला युवती का शव
पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. (प्रतीकात्‍मक)
  • अरुणाचल में एक युवती अपने 'लिव-इन पार्टनर' के घर में मृत पाई गई
  • एक शख्‍स ने थाने पहुंचकर बताया कि उसकी प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली
  • पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है
ईटानगर:

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के वेस्ट सियांग जिले में 24 वर्षीय एक युवती अपने 'लिव-इन पार्टनर' के घर में मृत पाई गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक व्यक्ति सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे आलो पुलिस थाने पहुंचा और वहां मौजूद अधिकारियों को बताया कि उसकी प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली है. इसके बाद पुलिस का एक दल ओल्ड मार्केट इलाके में उसके घर गया और युवती का शव फर्श पर पड़ा हुआ पाया. आलो पुलिस थाने के प्रभारी दुतो बागरा ने बताया कि युवती को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पार्टनर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया.

बागरा ने कहा, ''व्यक्ति ने महिला से कई बार दरवाजा खोलने का आग्रह किया. कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने दरवाजा तोड़ दिया और युवती का शव पंखा में लगे फंदे से लटका हुआ पाया. घर में युवक के बीमार पिता के अलावा कोई नहीं था, इसलिए उसे युवती को फंदे से उतारने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी.''

पुलिस ने बताया कि घर में फर्श पर खून मिला है.

अधिकारी ने कहा,'फिलहाल हम किसी भी बात से इंकार नहीं कर सकते. हमें नहीं पता कि यह पूर्व नियोजित हत्या है या आत्महत्या. हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर हमें मौत के सही कारण पता चल जाएगा.''

उन्होंने बताया कि अप्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज कर लिया गया है.

इस बीच, युवती के परिवार ने आरोप लगाया कि उसके (युवती के) साथी ने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर यह हत्या की है. उन्होंने दावा किया कि युवती और व्यक्ति की पहली पत्नी के बीच कुछ घरेलू मुद्दों पर लड़ाई हुई थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.

ये भी पढ़ें :

* UP में सबसे अधिक क्राइम.. राजस्थान में रेप के मामले ज्यादा, देश में साइबर अपराध बनी चुनौती : NCRB की रिपोर्ट
* कौन है गैंगस्टर रोहित गोदारा? जिसने ली सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी
* दिल्ली: पंजाब के पूर्व MLA दीप मल्होत्रा के घर के बाहर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर शक

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arunachal Pradesh, Woman Found Dead, Woman Found Dead In Live-in Partner Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com