महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के मर्दिनटोला वन में जब शनिवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई तो 100 से ज्यादा नक्सलियों ने अपने अत्याधुनिक हथियारों से सी-60 कमांडो और विशेष कार्रवाई दल (एसएटी) के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की. यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. पुलिस के अधिकारी ने रविवार को बताया कि जब करीब 10 घंटे बाद मुठभेड़ खत्म हुई तो कुख्यात नक्सली मिलिंद तेलतुंबडे और 25 अन्य नक्सली मारे गए थे.
गढ़चिरोली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित गोयल ने प्रेस वार्ता में कहा कि पुलिस को शनिवार हुई मुठभेड़ से दो दिन पहले कोर्ची तहसील के ग्यारापट्टी इलाके के मर्दिनटोला जंगल में नक्सलियों के एक शिविर के बारे में खुफिया सूचना मिली थी. प्रेस वार्ता में गढ़चिरोली रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे.
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए, तीन जवान भी घायल : पुलिस अधिकारी
गोयल ने बताया, “सी-60 कमांडो और एसएटी समेत 300 पुलिस कर्मियों की टीम ने अतिरिक्त एसपी सौम्या मुंडे के साथ मिलकर नक्सल रोधी अभियान शुरू किया. उन्होंने बृहस्पतिवार रात मर्दिनटोला जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया. शनिवार सुबह करीब छह बजे 100 से अधिक नक्सलियों ने सी-60 कमांडो और विशेष कार्रवाई दल (एसएटी) के जवानों पर अपने अत्याधुनिक हथियारों से भारी गोलीबारी शुरू कर दी.''
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों औऱ जवानों के बीच भीषण मुठभेड़, 2 नक्सलियों का खात्मा
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए और चार सुरक्षाकर्मी जख्मी हुए हैं. गोयल ने कहा कि आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों की मदद से अबतक 16 शवों की पहचान की गई है. उन्होंने कहा कि मारे गए कई नक्सलियों के सिर पर बड़ा इनाम था जिसमें शीर्ष माओवादी सरगना मिलिंद तेलतुंबडे शामिल है, जिसके सिर पर 50 लाख रुपये का इनाम था. मिलिंद तेलतुंबडे के मारे जाने से न केवल महाराष्ट्र में बल्कि पूरे भारत में नक्सलवाद बहुत बुरी तरह प्रभावित होगा.'' पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इससे पहले दिन में बताया था कि तेलतुंबडे एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में भी एक वांछित आरोपी था.
माओवादियों से लोगों का मोहभंग, स्वास्थ्य व शिक्षा से रहे हैं जुड़ : छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं