राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 1,530 से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें से करीब 1,200 मामले सिर्फ अक्टूबर में दर्ज किए गए. पिछले चार वर्षों में अक्टूबर में सामने आए मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है. यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली है. नगर निकाय अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2017 में अक्टूबर में डेंगू के 2,022 मामले सामने आए थे. सोमवार को डेंगू के कारण पांच मरीजों की मौत हो गयी थी. इसके साथ, मच्छर से होने वाली इस बीमारी के कारण शहर में जान गंवाने वाले मरीजों की कुल संख्या छह हो गयी जो 2017 के बाद से सबसे अधिक है जब 10 मरीजों की मौत हो गयी थी.
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में 30 अक्टूबर तक डेंगू के 1,537 मामले सामने आए जो 2018 के बाद इस अवधि में सबसे ज्यादा है. एसडीएमसी इस संबंध में आंकड़े एकत्र करने के लिए नोडल एजेंसी है. रिपोर्ट के अनुसार इस साल दिल्ली में सामने आए डेंगू के कुल मामलों में से 1,196 मामले एक से 30 अक्टूबर के बीच आए हैं. पिछले पांच वर्षों में अक्टूबर में डेंगू के मामलों की संख्या इस प्रकार थी - 2016 में 1,517 मामले सामने आए थे जबकि 2017 में 2,022; 2018 में 1,114; 2019 में 787 और 2020 में 346 मामले सामने आए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस साल 23 अक्टूबर तक कुल 1,006 मामले सामने आए थे. अंतिम एक सप्ताह में 530 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए. इस साल सितंबर में डेंगू के 217 मामले दर्ज किए गए थे जो पिछले तीन साल में उस महीने की सर्वाधिक संख्या थी. नगर निकाय की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस साल 30 अक्टूबर तक मलेरिया के 160 और चिकनगुनिया के 81 मामले भी सामने आए हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं