जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बुधवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया.रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि इस साल नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किये जाने की घटना में राजस्थान के जोधपुर निवासी सिपाही लक्ष्मण शहीद होने वाले चौथे जवान हैं. प्रवक्ता ने बताया, "पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के सुंदरबानी सेक्टर में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी. दुश्मन की गोलीबारी का हमारे जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया." उन्होंने बताया कि गोलीबारी में लक्ष्मण गंभीर रूप से जख्मी हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई.
प्रवक्ता ने कहा, " सिपाही लक्ष्मण एक बहादुर, बेहद प्रेरित और संजीदा सैनिक थे. राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा." इससे पहले, जनवरी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं