विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2017

अब '5G' की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें, ख्वाब नहीं सच होगा सपना!

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि सरकार की रेलगाड़ियों की गति बढ़ाकर 600 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर नजर है और इसके लिए वह एप्पल जैसी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है. 

अब '5G' की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें, ख्वाब नहीं सच होगा सपना!
भारतीय ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए काम करेगी एप्पल. प्रतीकात्मक तस्वीर
  • गतिमान एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाने के लिए 18,000 करोड़ बजट
  • रेलगाड़ियों की गति 600 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर नजर
  • अल्ट्रासोनिक तकनीक से होगी रेल में टूट-फूट पर नज़र
नई दिल्ली: हम सब 'एप्पल' को मोबाइल फोन को लेकर जानते हैं. एप्पल के फोन अपनी स्पीड और स्मूथनेस को लेकर जानी जाती है. अब यही एप्पल भारतीय ट्रेनों की स्पीड बढ़ाएगी. अगर आम बोलचाल में कहें तो 'एप्पल' भारतीय ट्रेनों को 5जी की स्पीड देगी.रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि सरकार की रेलगाड़ियों की गति बढ़ाकर 600 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर नजर है और इसके लिए वह एप्पल जैसी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है. 

18,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी: रेल मंत्री ने कहा कि नीति आयोग ने दो व्यस्तम गलियारों दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता मार्गों पर गतिमान एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाने के लिए 18,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम में प्रभु ने कहा कि इस मंजूरी के साथ गतिमान एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़कर 200 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो जाएगी. उन्होंने कहा कि आप खुद से इसकी कल्पना कर सकते हैं कि इससे यात्रा समय में कितनी बचत होगी.

यह भी पढ़ें : 
देश में दौड़ी सौर ऊर्जा से चलने वाली पहली ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लाया नया मोबाइल ऐप


भविष्य की योजना साझा करते हुए प्रभु ने कहा कि सरकार ने छह-आठ महीने पहले ट्रेनों की गति 600 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक करने की दिशा में काम करने के लिये बड़े प्रौद्योगिकी कंपनियों को बुलाया था.

पढ़ें :  रेलयात्री ध्यान दें: अब 3AC में लोअर बर्थ केवल इन्हें मिलेगा

सुरक्षा भी महत्वपूर्ण चिंता का विषय: उन्होंने बताया कि सरकार एप्पल जैसी कंपनियों के साथ पहले से बातचीत कर रही है. देश में प्रौद्योगिकी का आयात नहीं किया जाएगा बल्कि उसका यहां विकास किया जाएगा. रेल मंत्री ने कहा कि सुरक्षा भी महत्वपूर्ण चिंता का विषय है और भारतीय रेलवे ऐसे डिब्बों के उपयोग की योजना बना रहा है जो अल्ट्रासोनिक प्रौद्योगिकी के जरिये रेल में टूट-फूट का पता लगा सके.

VIDEO:सीसीटीवी कैमरों से लैस है तेजस एक्सप्रेस
लेखक के बारे में
img
अभिषेक कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Apple, Speed Of Trains, NITI Aayog, Suresh Prabhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com