विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2024

AAP विधायक नरेश बालियन को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

दिल्ली पुलिस ने जबरन वसूली केस में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियन को राउज ऐवन्यू कोर्ट में पेश किया. कोर्ट बालियान को 2 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने जबरन वसूली केस में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियन को आज राउज ऐवन्यू कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए नरेश बालियान की 5 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की. कोर्ट ने नरेश बालियन को 2 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. 2 दिन बाद 3 दिसंबर को बालियान को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा.

कोर्ट में नरेश बालियान ने कहा कि चुनाव है इसलिए बीजेपी के दवाब में झूठे मुकदमे में फंसाया. सच्चाई कोर्ट के सामने आएगी.

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा हमने पूछताछ के लिए बुलाया था और बालियन जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे. इसके बाद गिरफ्तारी हुई है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि जो डिवाइस इस्तेमाल करते थे, उसको बरामद करना है, हथियारों को बरामद करना है, पैसे के लेनदेन के बारे में पूछताछ करनी है. हमें वॉइस सैंपल भी मैच करना है. इसलिए 5 दिनों की पुलिस हिरासत दी जाए. 

बालियन के वकील ने गिरफ्तारी का विरोध किया. 1.5 साल पुराने ऑडियो केस में गिरफ्तार किया गया है. ऑडियो 1.5 साल से पब्लिक डोमेन में है, तब गिरफ्तार नहीं किया. लेकिन कल अचानक गिरफ्तार किया गया.

बालियान के वकील ने कहा कि ग्राउंड ऑफ अरेस्ट के बारे में नहीं बताया गया है. कहीं दस्तखत नहीं कराई गई. पूछताछ के लिए बुलाया गया था. पूछताछ में शामिल होने के लिए गया भी था, तो यह नहीं कहा जा सकता हैं कि पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे. वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा कि गुरुचरण से पैसों की उगाही की बात सामने आई, कपिल सांगवान विदेश में है. सांगवान कहा पर बैठा है. उसके बारे में जानकारी हासिल करनी है. फोन का इस्तेमाल कौन कर रहा है. इस के बारे में पूछताछ करनी है.

बता दें कि नरेश बाल्यान उत्तम नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं. 2023 के कथित जबरन वसूली मामले में उनसे पूछताछ की जा रही थी. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को लंबी पूछताछ के बाद उन्‍हें गिरफ्तार कर ल‍िया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naresh Balyan, Aadmi Party MLA, Naresh Balyan News, Rouse Avenue Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com