विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2024

आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, वक्फ बोर्ड को किया भंग

सरकार के सचिव के. हर्षवर्धन ने शनिवार को जारी एक सरकारी आदेश में कहा, “सुशासन बनाए रखने, वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और वक्फ बोर्ड के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के हित में, सरकार तत्काल प्रभाव से जीओ एमएस संख्या 47 (जिसके तहत बोर्ड का गठन किया गया था) को वापस लेती है.”

आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, वक्फ बोर्ड को किया भंग
अमरावती:

आंध्र प्रदेश सरकार ने सुशासन को बढ़ावा देने, वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा करने और बोर्ड का कुशलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित करने के लिए आंध्र प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड को भंग कर दिया है. राज्य सरकार ने 21 अक्टूबर, 2023 को जारी एक सरकारी आदेश (जीओ) को रद्द कर दिया, जिसके तहत 11 सदस्यीय वक्फ बोर्ड में तीन सदस्यों का चुनाव किया गया था और सात अन्य को नामित किया गया था.

सरकार के सचिव के. हर्षवर्धन ने शनिवार को जारी एक सरकारी आदेश में कहा, “सुशासन बनाए रखने, वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और वक्फ बोर्ड के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के हित में, सरकार तत्काल प्रभाव से जीओ एमएस संख्या 47 (जिसके तहत बोर्ड का गठन किया गया था) को वापस लेती है.”

सरकारी आदेश के अनुसार, आंध्र प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सरकार को सूचित किया कि बोर्ड “लंबे समय से निष्क्रिय” रहा है  औऱ बोर्ड के गठन के आदेश की वैधता पर सवाल उठाने वाली रिट याचिकाएं भी दायर की गई हैं.

सरकारी आदेश में कहा गया है कि दक्षिणी राज्य ने यह निर्णय लेते समय रिट याचिकाओं में उच्च न्यायालय द्वारा की गई टिप्पणियों पर भी विचार किया.

लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh Government, Waqf Board, Waqf Board Cancelled, Chandrababu Naidu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com