विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2024

प्रॉपर्टी के चक्कर में बेरहम शख्स ने मां को बाल पकड़कर घसीटा, लातों से पीटा, पिता को मारा थप्पड़

कथित तौर पर श्रीनिवासुलु अपने बड़े भाई मनोहर रेड्डी को दी गई तीन एकड़ जमीन से असंतुष्ट था और चाहता था कि उसके माता-पिता - लक्ष्मम्मा और वेंकटरमण - इसे बदल दें.

प्रॉपर्टी के चक्कर में बेरहम शख्स ने मां को बाल पकड़कर घसीटा, लातों से पीटा, पिता को मारा थप्पड़
माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करने पर पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया है.
नई दिल्ली:

आंध्र प्रदेश का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स अपनी मां को बेरहमी से मारते हुए नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक प्रोपर्टी से संबंधित किसी मामले को लेकर शख्स अपनी मां को बेरहमी से मारता हुआ नजर आ रहा है. वह पहले अपनी मां को बालों से पकड़कर खींचता है और फिर एक के बाद एक चांटे मारता है. इस दौरान मां अपने बेटे से खुद को छोड़ देने की गुहार लगाती है. लेकिन फिर व्यक्ति अपनी मां को इतनी जोर से लात मारता है कि वो जमीन पर गिर जाती हैं. 

मां के जमीन पर गिर जाने के बाद, वह पिता की ओर मुड़ता है और उन्हें थप्पड़ मारता है. इस दौरान एक छोटी बच्ची साइड में खड़े होकर पूरा मामला देखते हुए नजर आती है. वीडियो में आस पड़ोस के लोग भी खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन कोई भी कपल की मदद के लिए आगे नहीं आता है. 

शख्स की पहचान श्रीनिवासुलु रेड्डी के रूप में हुई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार को अन्नामय्या जिले में हुई और शख्स को हिरासत में ले लिया गया है. 

कथित तौर पर श्रीनिवासुलु अपने बड़े भाई मनोहर रेड्डी को दी गई तीन एकड़ जमीन से असंतुष्ट था और चाहता था कि उसके माता-पिता - लक्ष्मम्मा और वेंकटरमण - इसे बदल दें. दंपति ने पुलिस को बताया कि जब भी वे उसके कहने पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत हुए, तब भी वह उनके साथ मारपीट करता रहा.

स्थानीय पुलिस निरीक्षक युवराजू ने कहा, "अपने माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करने वाला कोई भी व्यक्ति दंड का भागी है. माता-पिता और बुजुर्गों को ऐसी किसी भी घटना की रिपोर्ट करनी चाहिए."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Beats Up Parents Over Property Dispute, Andhra Son Beats Up Parents, Andhra Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com