विज्ञापन

VIDEO: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, प्लटेफॉर्म के बीच में फंसा शख्स, पुलिसकर्मी ने ऐसे बचाई जान

यात्री रवि कुमार ने अनंतपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की. इस दौरान उसका पैर फिसल गया. तभी ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सी. सुरेंद्र तुरंत हरकत में आए और रवि को कॉलर पकड़कर ट्रेन से प्लेटफॉर्म की तरफ खींच लिया.

अनंतपुर:

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक यात्री फिसल गया. इस दौरान वो थोड़ी देर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में घसीटता रहा. गनीमत रही कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे खींचकर और उसकी जान बच गई. कांस्टेबल सी. सुरेंद्र की तत्परता के लिए अनंतपुर एसपी ने उन्हें सम्मानित भी किया.

घटना 29 सितंबर की बताई जा रही है, जब यात्री रवि कुमार ने अनंतपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की. इस दौरान उसका पैर फिसल गया. तभी ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सी. सुरेंद्र तुरंत हरकत में आए और रवि को कॉलर पकड़कर ट्रेन से प्लेटफॉर्म की तरफ खींच लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है. जिसमें कॉन्स्टेबल को रवि कुमार को बचाते हुए देखा जा सकता है. इसमें अच्छी बात ये भी रही कि यात्री रवि को ज्यादा चोटें नहीं आईं. 49 साल के रवि कुमार अनंतपुर के ही भैरव नगर के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर हजरत निजामुद्दीन से झांसी तक स्पेशल मेमू ट्रेन, फरीदाबाद-मथुरा-आगरा-ग्वालियर-दातिया तक 16 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anantapur Railway Station, Moving Train, Policeman, Andhra Pradesh Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com