विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2020

अमित शाह का बंगाल दौरा, गृह मंत्री से मिलेंगे TMC के बागी सुवेंदु अधिकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) इस हफ्ते के अंत में एक बार फिर पश्चिम बंगाल (West Bengal) का दौरा करेंगे. TMC के बागी नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) उनसे मुलाकात करेंगे.

अमित शाह का बंगाल दौरा, गृह मंत्री से मिलेंगे TMC के बागी सुवेंदु अधिकारी
अमित शाह सप्ताहांत में बंगाल जाएंगे. (फाइल फोटो)
  • अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा
  • BJP में शामिल होंगे सुवेंदु अधिकारी
  • BJP कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे शाह
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) इस हफ्ते के अंत में एक बार फिर बंगाल का दौरा करेंगे. करीब 40 दिन पहले उन्होंने कोलकाता में बंगाल विधानसभा की 294 में से 200 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ ही बीजेपी के चुनावी अभियान को हरी झंडी दिखाई थी. बताया जा रहा है कि शाह के इस दौरे के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) बीजेपी में शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, 19 दिसंबर को अमित शाह का सबसे पहला पड़ाव पश्चिम मिदनापुर का मेदिनीपुर शहर होगा, जो कोलकाता से करीब 150 किलोमीटर दूर है. यहीं पर शाह की मौजूदगी में सुवेंदु अधिकारी बीजेपी का दामन थामेंगे. इससे पहले शाह की पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों से बैठक स्थल के लिए एक इनडोर स्टेडियम का चयन किया गया था लेकिन अब एक खुले मैदान में सुवेंदु बीजेपी में शामिल होंगे.

ममता मंत्रिमंडल से इस्‍तीफा दे चुके सुवेंदु अधिकारी ने की रैली, कहा-बंगाल और देश का पुत्र हूं, लोगों की...

सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से TMC विधायक हैं. वह ममता सरकार में परिवहन मंत्री थे. 27 नवंबर को उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुख समेत आला अधिकारी केंद्र के साथ बैठक में नहीं होंगे शामिल

सुवेंदु ने मंगलवार को कहा, 'हमें बंगाल में वापस जाना होगा, जो संविधान ने कहा है- लोगों के लिए, लोगों के लिए लोगों द्वारा. ये पार्टी के लिए, पार्टी के द्वारा और यहां पार्टी के लिए क्यों होगा? मैं व्यक्तिगत हमला करने में विश्वास नहीं रखता. बहुत से लोग मुझे गाली दे रहे हैं. कुछ बड़े पदों पर बैठे लोग भी मुझपर हमला बोल रहे हैं लेकिन कुछ दिनों में आप जान जाएंगे जब आप वोट डालेंगे कि लक्ष्मण सेठ, अनिल बोस, बोलेनॉय कोनार होकर कैसा लगता है.' उन्होंने जिन तीन CPI (M) नेताओं का जिक्र किया, उन्होंने अतीत में रिकॉर्ड मार्जिन से जीत दर्ज की थी और वे तीनों रिकॉर्ड मार्जिन से हारे भी थे.

VIDEO: सियासी टकराव के बीच अमित शाह अगले हफ्ते बंगाल दौरे पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, West Bengal, West Bengal Assembly Elections 2021, TMC Rebel Leaders, Suvendu Adhikari, Bjp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com