Bharat Ki Baat Batata Hoon With Syed Suhail :UP में एनकाउंटर पर रोक लगाएंगे ओवैसी? Bharat Ki Baat Batata Hoon With Syed Suhail : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चे की सरकार बनने पर कथित पुलिस ज्यादतियों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने एनकाउंटर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हिस्सेदारी को लेकर भी दावा किया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा में ओवैसी का नाम लिए बिना तीखा जवाब दिया। योगी ने कहा कि किसी मौलाना के बयान की चिंता मत करिए और अपराध करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाओ। #AsaduddinOwaisi #YogiAdityanath #UPPolitics #UPEncounter #UPElection2027 $MetaTags$1#TV Clips2#Bharat Ki Baat Batata Hoon3#Syed Suhail$MetaTags$