भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुरुवार से दो दिवसीय दौरे के तहत पश्चिम बंगाल में रहेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. पिछले साल पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद शाह पहली बार राज्य का दौरा कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार शाह इस दौरान पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों सहित बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं से मिलेंगे.
उन्होंने बताया कि शाह का पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करने और भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे अग्रिम इलाकों का दौरा करने का भी कार्यक्रम है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री बृहस्पतिवार की सुबह हिंगलगंज में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ‘तैरती सीमा चौकी' का उद्घाटन करेंगे और हरिदासपुर में मैत्री संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद शाम को केंद्रीय मंत्री सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के तीन बीघा क्षेत्र का दौरा करेंगे और वहां पर बीएसएफ जवानों के साथ संवाद करेंगे. वहीं, कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
गौरतलब है कि शाह का पश्चिम बंगाल का दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब पार्टी राज्य में अपने संगठनात्मक तंत्र को मजबूत करने का प्रयास कर रही है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से आंतरिक कलह और दलबदल से त्रस्त है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि वे वहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय भी जाएंगे.
प्रदेश बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''सिलीगुड़ी में अमित शाह महान गोरखा पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे और कूचबिहार के राजबंशी नेता ठाकुर पंचानन बरमा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे. वहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम को दार्जिलिंग के लिए रवाना होंगे.''
यह भी पढ़ें -
शर्मनाक! झारखंड के सरकारी अस्पताल में नवजात के घुटने और अन्य अंगों को कुतर गए चूहे
हिंदू बहनों ने ईदगाह को दे दी अपनी 1 करोड़ से अधिक की जमीन, पूरी की पिता की आखिरी इच्छा
Video : क्या फिर बदलेंगे कर्नाटक के सीएम? अमित शाह के दौरे पर बोम्मई को लेकर अटकलें तेज
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं