विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2025

एक दशक से ज़्यादा की तपस्या... कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने पर अमित शाह ने दी बधाई

Commonwealth Games 2030: भारत की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि भारतवासी 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना के साथ दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.

एक दशक से ज़्यादा की तपस्या... कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने पर अमित शाह ने दी बधाई
भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी.
  • भारत को 2030 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने का मौका मिला है.
  • गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की तारीफ करते हुए बधाई दी.
  • पीएम मोदी ने भी भारतवासियों को वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ विश्व का स्वागत करने के लिए उत्साहित किया.

कॉमनवेल्थ 2030 की मेजबानी भारत करने जा रहा है. प्रतिष्ठित राष्ट्रमंडल खेल गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 2030 में अहमदाबाद में होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए भारत की दावेदारी की जीत पर सभी नागरिकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को ग्लोबल स्पोर्ट्स हॉटस्पॉट बनाने के विज़न का प्रमाण है.

ये भी पढे़ं- हमें ज्ञान ना दे पाकिस्तान... राम मंदिर कार्यक्रम पर Pak की बयानबाजी पर भारत ने लगाई फटकार

प्रभावी प्रशासन और सीमलैस टीमवर्क से देश की क्षमता बढ़ी

अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक दशक से ज़्यादा की तपस्या के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है. प्रभावी प्रशासन और सीमलैस टीमवर्क से हमारे देश की क्षमता को बढ़ाया है.

भारत की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि भारतवासी 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना के साथ दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "2030 के सेन्टेनरी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का अधिकार भारत को मिलने पर अत्यंत खुशी है. भारत के लोगों और हमारे खेल स्पोर्टिंग इकोसिस्टम को हार्दिक बधाई. यह हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना की शक्ति है, जिसने भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है. 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना के साथ, हम इन ऐतिहासिक खेलों को अद्भुत उत्साह के साथ मनाने के लिए उत्सुक हैं. हम दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं."

कॉमनवेल्थ की मेजबानी मिलने पर इन नेताओं ने जताई खुशी

वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा, "आइए जश्न मनाते हैं. भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी. अहमदाबाद को 2030 शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए होस्ट शहर घोषित किया गया है."

बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखा, "भारत के लिए ऐतिहासिक पल. अहमदाबाद को 2030 शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए चुना गया है, जिससे 20 साल बाद कॉमनवेल्थ भारत वापस आ रहा है.। हमारी खेल यात्रा के इस नए अध्याय पर गर्व है."

स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुई एक बैठक में अहमदाबाद के नाम पर मुहर लगी. कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की बोली में भारत का मुकाबला नाइजीरिया के अबुजा से था, लेकिन कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने अफ्रीकी देश को कॉमनवेल्थ गेम्स 2034 के एडिशन के लिए विचार में रखने का फैसला लिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games, Commonwealth Games 2030, Amit Shah, PM Modi, Kiran Rijiju
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com