विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

देश चाहता है बंगाल में देशभक्तों की सरकार बने... ममता सरकार पर अमित शाह का तीखा हमला

रविवार को कोलकाता में आयोजित भाजपा की एक बैठक में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला. अमित शाह ने ऐलान किया कि 2026 में ममता सरकार को उखाड़ फेकेंगे.

कोलकाता में भाजपा की बैठक को संबोधित करते अमित शाह.

Amit Shah Kolkata Meeting: रविवार को बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया. अमित शाह ने कहा पूरा बंगाल वक्फ के समर्थन में है. वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा राज्य प्रायोजित हिंसा थी. अमित शाह ने कहा कि देश चाहता है कि बंगाल में देशभक्तों की सरकार बने. 2026 में ममता सरकार को उखाड़ देंगे. अमित शाह ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए. 

ममता सरकार ने बंगाल को घुसपैठ, अपराध की भूमि में बदल दियाः अमित शाह

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा, "वर्षों तक बंगाल में कम्युनिस्टों का शासन था. उसके बाद ममता बनर्जी 'मां, माटी, मानुष' का नारा देकर आईं. उन्होंने बंगाल की महान भूमि को घुसपैठ, महिलाओं पर अत्याचार, अपराध, बम विस्फोट और हिंदुओं के साथ अनैतिकता की भूमि में बदल दिया. 

ममता राज में बंगाल में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुईः अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा कि ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पश्चिम बंगाल में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई. दीदी, मेरी बात सुनिए, अब आपका समय खत्म हो गया है. भाजपा 2026 में सरकार बनाएगी."

हमे बंगाल में भाजपा सरकार बनानी हैः अमित शाह

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हमें पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनानी है, घुसपैठ रोकनी है, भ्रष्टाचार रोकना है, हिंदुओं का पलायन रोकना है."

नेता जी इंडोर स्टेडियम में भाजपा की विशेष बैठक

मालूम हो कि रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता स्थित नेताजी इंडोर स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में बंगाल भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद थे. अमित शाह के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Amit Shah Kolkata, Amit Shah Kolkata Visit, Mamta Banarjee, Mamta Banarjee Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com