ठाणे के ऑटो पार्ट्स डीलर मनसुख हिरेन के मौत के मामले में महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने एक पूर्व पुलिसकर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह मामला मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी कार मिलने की जांच से जुड़ा हुआ है. अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिली एसयूवी कार के तार ऑटो पार्ट्स कारोबारी और सस्पेंड किए गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे (Sachin Vaze) से जुड़ रहे हैं. इस मामले में एनआईए (NIA) ने सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है.
मनसुख हिरेन मामले में एटीएस द्वारा गिरफ्तार दो आरोपियों के नाम नरेश धरे (31) और विनायक शिंदे (55) है. नरेश धरे पेशे से बुकी है जबकि विनायक शिंदे लखन भैया एनकाउंटर में दोषी है और फिलहाल पैरोल पर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, एटीएस ने व्यवसायी मनसुख हिरेन की कथित हत्या के मामले के संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात को एक पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और एक सटोरिये नरेश धरे को गिरफ्तार किया गया.
अधिकारी ने कहा, “मामले के संबंध में पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को शनिवार को एटीएस मुख्यालय में बुलाया गया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.” उन्होंने बताया कि शिंदे, लखन भैया फर्जी मुठभेड़ मामले में दोषी है और पिछले साल ही वह कुछ दिनों के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया था. यह गिरफ्तारी उस दिन की गई जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिरेन की मौत के मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी. तब तक इस मामले की जांच एटीएस कर रही थी.
अधिकारी ने कहा, “राज्य एटीएस ने अब तक कई लोगों से पूछताछ की है जिनमें मृतक के परिजन और पुलिस अधिकारी शामिल हैं. इन दोनों की गिरफ्तारी इस मामले में मिली बड़ी कामयाबी है.” एनआईए, विस्फोटकों की लदी कार और सचिन वाजे प्रकरण की जांच भी कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं