विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

अमरनाथ यात्रा : पिछले साल के मुकाबले यात्रियों की संख्या करीब 28 हजार अधिक रही

पिछले साल के मुकाबले इस साल अमरनाथ यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या करीब 28 हजार अधिक रही

अमरनाथ यात्रा : पिछले साल के मुकाबले यात्रियों की संख्या करीब 28 हजार अधिक रही
अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का आखिरी जत्था शनिवार को रवाना हुआ.
जम्मू: रक्षा बंधन पर्व के साथ अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा. शनिवार को इस तीर्थयात्रा के लिए 52 श्रद्धालुओं का इस साल का आखिरी जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया. पिछले साल के मुकाबले इस साल अमरनाथ यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या करीब 28 हजार अधिक रही.

अधिकारियों के अनुसार, "तीर्थयात्रियों का जत्था तड़के 2.55 बजे भगवती  नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा के बीच तीन वाहनों के काफिले में रवाना हुआ." जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एसडी सिंह जामवाल ने कहा कि अब किसी भी यात्री को यात्रा के लिए जाने की अनुमति नहीं होगी क्योंकि इस वर्ष यह यात्रा सात अगस्त को समाप्त हो रही है.

यह भी पढ़ें : आतंकवाद पर भारी आस्था: अमरनाथ यात्रा के लिए 346 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

अधिकारी ने कहा, "इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से रवाना होने वाला यह आखिरी जत्था है." 40 दिनों की यह वार्षिक यात्रा 29 जून से शुरू हुई थी और यह सात अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर समाप्त होगी. इसी दिन रक्षाबंधन भी है.

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर सरकार की रिपोर्ट : अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुआ था दो बार हमला

सात अगस्त को सुबह तीर्थस्थल में 'छड़ी मुबारक' लाई जाएगी, जिसके बाद मंदिर में अंतिम पूजा के साथ ही यात्रा समाप्त हो जाएगी. इस साल शुक्रवार शाम तक करीब 2,58,414 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं. पिछले साल केवल 2.30 लाख तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की थी.

VIDEO : हमले का नहीं हुआ असर


इस साल यात्रा के दौरान 48 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इनमें से आठ की मौत आतंकवादी हमले में और 17 की एक सड़क दुर्घटना में हुई, जबकि 23 श्रद्धालुओं की मौत स्वाभाविक कारणों से हुई.
( इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan, Amarnath Yatra 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com