उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं. महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के बड़े मंदिरों का रुख कर रहे हैं. श्रद्धालु महाकुंभ के बाद अयोध्या, वाराणसी और मथुरा जैसी जगहों पर जा रहे हैं. साथ ही इन शहरों में स्थित सुप्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन की श्रद्धालुओं की इच्छा के कारण जबरदस्त भीड़ देखने को मिली. कई जगहों पर तो पैर रखने तक की जगह ही नहीं थी तो कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई. रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण जबरदस्त भीड़ देखने को मिली.
राम मंदिर के दर्शनों के लिए उमड़े लोग
कुंभ मेले के दौरान अयोध्या में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. अचानक बढ़ी भीड़ पर काबू पाने के लिए राम मंदिर और आसपास के इलाकों में पुलिस और प्रशासन की टीमें मुस्तैद दिखाई दे रही हैं. महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालु स्नान के बाद सीधे अयोध्या पहुंच रहे हैं. इसलिए अयोध्या पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

अयोध्या स्थित राम मंदिर के गेट पर भारी भीड़ नजर आई. बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश के कोने-कोने से यहां पर उमड़ रहे हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से अयोध्या में रविवार को ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई. प्रशासन ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर किसी तरह से हालात पर काबू पाया. साथ ही प्रशासन की कोशिश थी कि भीड़ एक जगह पर एकत्रित न हो. भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे. वहीं प्रशासन को भीड़ के प्रबंधन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
आला अधिकारी भी फंस गए जाम में
वहीं उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भी रविवार को भारी जम लग गया. यहां से होकर बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे हैं. इसके कारण वहां पर नेशनल हाईवे पर जाम लग गया. डायल 112 की एडीजी और यूपी के एक प्रमुख सचिव का काफिला भी जाम में फंस गया. काफी मुश्किल से पुलिस और प्रशासन की टीम ने हालात पर काबू पाया. इस दौरान अधिकारियों की गाड़ी को देखकर लोगों ने जमकर नारेबाजी भी शुरू कर दी.

वाराणसी में बिना दर्शन लौटे श्रद्धालु
वहीं प्रयागराज में चल रहे कुंभ का असर वाराणसी में भी देखने को मिल रहा है. लाखों लोग रोजाना काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. शहर के गोदोलिया चौराहे पर रविवार को जहां तक नजर गई, भीड़ ही भीड़ नजर आई. प्रयागराज के बाद काफी लोग वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. यहां पर हर ओर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता नजर आया. एक श्रद्धालु ने कहा कि बहुत भीड़ होने के कारण उन्हें दर्शन नहीं हो सके. उन्होंने बताया कि भीड़ के कारण काफी दिक्कत हो रही है. दर्शन के लिए भी काफी परेशानी हो रही है. हर जगह पर ट्रैफिक जाम है.
बांके बिहारी के दर्शनों के लिए भी उमड़े लोग
मथुरा के वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भी रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. वीकेंड होने के कारण यहां भी जबरदस्त भीड़ नजर आई. महाकुंभ में स्नान के बाद कई श्रद्धालु वृंदावन और मथुरा के मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचे. वृंदावन से आई तस्वीरों में सिर्फ लोग ही लोग नजर आ रहे हैं और पांव रखने तक की जगह भी नहीं दिख रही है. हालांकि भारी भीड़ के बावजूद कई श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं