विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2014

इलाहाबाद : मनचलों की वजह से लड़कियों ने कॉलेज आना किया बंद

इलाहाबाद:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले ही राज्य को उत्तम प्रदेश बनाने और अपराधियों पर लगाम लगाने के दावे करते हों, लेकिन हकीकत यह है कि राज्य का एक इंटर कॉलेज कुछ मनचलों के चलते बंद होने की कगार पर है। मामला इलाहाबाद से 90 किलोमीटर दूर माडा के हाटा नाम की जगह का है। यहां के फतेह बहादुर सिंह इंटर कॉलेज में 1600 छात्र हैं, जिसमें 900 के करीब लड़कियां हैं, लेकिन मनचलों की हरकतों के चलते इन लड़कियों ने अब कॉलेज आना बंद कर दिया है।

लड़कियों के मुताबिक, कॉलेज के आसपास खड़े रहने वाले लड़के उनसे बदतमीजी करते हैं। इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की गई तो मनचलों ने कॉलेज के प्रिंसिपल और टीचरों को भी जान से मारने की धमकी दी। विरोध जताने के लिए कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज को बंद कर दिया हालांकि प्रशासन की अपील पर कॉलेज को फिर से खोल तो दिया है, लेकिन यहां पढ़ने वाली 900 लड़कियों में से केवल 29 ही फिलहाल आ रही हैं। कॉलेज प्रशासन की मानें तो पुलिस भी मनचलों से मिली हुई है और उन पर मनचलों से समझौता करने के लिए दबाव बना रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
PM मोदी जन्मदिन विशेष: जब नरेंद्र मोदी ने मां से नजदीकियों और अपने बचपन को याद कर सबको कर दिया था भावुक
इलाहाबाद : मनचलों की वजह से लड़कियों ने कॉलेज आना किया बंद
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Next Article
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com