देश की संसद में 23 जुलाई को बजट (Budget 2024) पेश किया जाएगा. इससे पहले रविवार को विभिन्न दलों के नेताओं ने महत्वपूर्ण मुद्दों और बजट से अपेक्षाओं को लेकर चर्चा की. इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर सभी विपक्षी दल मौजूद थे. इस दौरान विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार (Central Government) से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उन्हें संसद में अपने मुद्दे उठाने की अनुमति दी जाए. सोमवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने कांवड़ यात्रा और नीट पेपर लीक मामले को भी उठाया.
कांग्रेस के जयराम रमेश और के सुरेश सहित कई नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष से उपाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए दबाव डाला. सूत्रों के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने भी आपत्ति जताई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके साथ ही वाईएसआर कांग्रेस, जनता दल (यूनाइटेड) और बीजू जनता दल (बीजेडी) ने क्रमशः आंध्र प्रदेश, बिहार और ओडिशा के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की पुरजोर वकालत की.
सर्वदलीय बैठक में गूंजा कांवड़ यात्रा का मुद्दा
भगवान शिव के भक्तों द्वारा की जाने वाली कावड़ यात्रा को लेकर हालिया विवाद का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से छाया रहा.
यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी किया, जिसमें कावड़ यात्रा मार्ग पर खाने-पीने की सामग्री वाली दुकानों के मालिकों को अपने नाम प्रदर्शित करने हैं. इस कदम को कई लोगों ने मुस्लिम-स्वामित्व वाले व्यवसायों की पहचान करने और उन्हें संभावित रूप से लक्षित करने का प्रयास माना है.
सोमवार से शुरू हो रहा है संसद का सत्र
संसद का सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और 12 अगस्त तक 19 बैठकें होंगी. इस दौरान सरकार के द्वारा छह विधेयक पेश करने की उम्मीद है, जिसमें 90 साल पुराने एयरक्राफ्ट एक्ट को बदलने वाला विधेयक भी शामिल है. साथ ही इस सत्र के दौरान जम्मू-कश्मीर के बजट के लिए संसद की मंजूरी भी मिलेगी, जो केंद्रीय शासन के अधीन है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण और मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी.
ये भी पढ़ें :
* कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले नेमप्लेट विवाद में अब रामदेव की एंट्री, जानें क्या कहा?
* "सोच-समझकर लिया गया फैसला नहीं" : कांवड़ यात्रा रूट नेम प्लेट विवाद पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी
* UP की तरह अब मध्यप्रदेश में भी दुकानों पर लिखना होगा नाम और सम्पर्क नंबर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं