विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2017

केंद्रीय कर्मचारियों को सेवाओं से संबंधित सारा विवरण अब ऑनलाइन उपलब्ध होगा

ई-एचआरएमएस शुरू किए जाने से कर्मचारी न केवल अपनी सर्विस बुक से संबंधित पूरा ब्यौरा देख सकेंगे बल्कि छुट्टी, जीपीएफ, वेतन आदि का ब्यौरा भी जान सकेंगे

Also Read in
केंद्रीय कर्मचारियों को सेवाओं से संबंधित सारा विवरण अब ऑनलाइन उपलब्ध होगा
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है ताकि वे छुट्टी के लिए आवेदन कर सकें और सेवा से संबंधित सूचनाओं की जानकारी हासिल कर सकें.

कार्मिक राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (ई-एचआरएमएस) की शुरुआत की. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने सुशासन दिवस मनाया. कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया है, ‘‘ई-एचआरएमएस शुरू किए जाने से कर्मचारी न केवल अपनी सर्विस बुक से संबंधित पूरा ब्यौरा देख सकेंगे बल्कि वे छुट्टी, जीपीएफ, वेतन आदि का ब्यौरा भी जान सकेंगे. वे विभिन्न तरह के दावे, भुगतान, ऋण, अग्रिम धन, छुट्टी, एलटीसी आदि के लिए भी एक ही प्लेटफॉर्म पर आवेदन कर सकेंगे.’’

यह भी पढ़ें : पीएसयू कर्मचारियों के आदर्श आचरण के लिए सरकार ने जारी किए नए नियम

इसमें बताया गया है कि आंकड़ों को अद्यतन करने के लिए कर्मचारी प्रशासन पर निर्भर नहीं रहेंगे. वे खुद ही इसे अद्यतन कर सकेंगे. बयान में कहा गया है, ‘‘वे तुरंत स्टेटस का पता लगाकर ब्योरे का मिलान कर सकेंगे. सिस्टम को इस तरह से बनाया गया है कि प्रबंधन से संबंधित सभी आंकड़े, रिपोर्ट इसके डैशबोर्ड के माध्यम से मिलेंगे और आंकड़ों के लंबित रहने के साथ ही सभी दावे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन देखे जाएंगे जिससे सभी सरकारी नौकरशाहों में जवाबदेही और उत्तरदायित्व की भावना जगेगी.’’

VIDEO : कर्मचारियों की हड़ताल टली

बताया गया है कि पूरी तरह स्वचालित मानव संसाधन प्रबंधन व्यवस्था के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि सभी सरकारी कर्मचारियों को कर्मचारी पोर्टल पर लाया जा सके जिससे कार्मिक प्रबंधन की सभी प्रक्रियाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हों.
(इनपुट भाषा से)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Central Government Employees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com