विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2020

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर अखिलेश यादव ने BJP पर किया कटाक्ष, कहा- राजनीति के दलदल में...

Delhi election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आए परिणाम को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा और कहा कि दिल्ली के नतीजे...

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर अखिलेश यादव ने BJP पर किया कटाक्ष, कहा- राजनीति के दलदल में...
Delhi election Result: Akhilesh Yadav ने Arvind Kejriwal को दी बधाई
  • दिल्ली की जीत पर अखिलेश यादव ने AAP को दी बधाई
  • कहा-अरविंद केजरीवाल को अपने काम की वजह से मिली जीत
  • बीजेपी पर साधा निशाना
लखनऊ:

Delhi election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आए परिणाम को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा और कहा कि दिल्ली के नतीजे, धर्म जैसे व्यक्तिगत विषय को राजनीति के पंक में घसीटकर अपना सियासी फूल खिलाने वालों के खिलाफ हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि 'काम बोलता है.' अखिलेश ने ट्वीट किया, "दिल्ली के नतीजे बता रहे हैं कि अधिकांश भारतीय आज भी सामाजिक रूप से उदार व राजनीतिक रूप से समझदार हैं और धर्म जैसे व्यक्तिगत विषय को राजनीति के पंक(दलदल) में घसीटकर अपना सियासी फूल खिलानेवालों के खिलाफ हैं. यह देश की शांति व विकास के लिए शुभ संकेत और स्वस्थ संदेश भी है. काम बोलता है." साथ ही अखिलेश यादव ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को भटकाने की कोशिश की गई लेकिन वह विकास के मुद्दों पर बने रहे, यही उनकी सबसे बड़ी जीत है.

सपा ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा, "दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर आम आदमी पार्टी और उनके नेता अरविंद केजरीवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. विषम परिस्थितियों में भी आप कार्यकर्ताओं की कड़ी मेनहत का यह परिणाम है. दिल्ली के समस्त मतदाताओं को नई सरकार की बधाई."

उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी 63 सीटों पर जीत की ओर बढ़ गई है. बीजेपी सात सीटों पर आगे चल रही है. जबकि कांग्रेस को खाली हाथ संतोष करना पड़ा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav On AAP Win, Akhilesh Yadav Congratulate Arvind Kejriwal, Delhi Election Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com