विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2018

जया बच्चन पर विवादित बयान से यूं घिरे नरेश अग्रवाल, अखिलेश यादव ने कर दी यह मांग

सुषमा स्वराज के बाद अखिलेश यादव ने भी नरेश अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा की है.

जया बच्चन पर विवादित बयान से यूं घिरे नरेश अग्रवाल, अखिलेश यादव ने कर दी यह मांग
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
  • नरेश अग्रवाल के बयान की अखिलेश यादव ने की निंदा.
  • इस बहाने अखिलेश ने बीजेपी पर भी निशाना साधा है.
  • महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की है.
नई दिल्ली: नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन पर दिया विवादित बयान, सुषमा स्वराज ने कहा- ‘ऐसी टिप्पणी अस्वीकार्य’

इससे पहले केंद्रीय विदेश मंत्री और पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने भी आपत्ति जताई. उन्होंने ट्वीट किया, 'नरेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं. उनका स्वागत है, लेकिन जया बच्चन जी के विषय में उनकी टिप्पणी अनुचित एवं अस्वीकार्य है.'

 बीजेपी में शामिल होते ही नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन को लेकर कहा कुछ ऐसा जिसपर मच गया बवाल

गौरतलब है कि दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में पार्टी में शामिल होने के दौरान अग्रवाल ने कहा, ‘फिल्मों में काम करने वाली से मुझे कमतर आंका गया. ऐसे व्यक्ति के लिए मुझे टिकट( राज्यसभा के लिए) नहीं दिया गया जो फिल्मों में नाचती है, फिल्मों में काम करती है. मैं इसे उचित नहीं मानता.’

हालांकि, भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने अग्रवाल की इस विवादित टिप्पणी से तुरंत पार्टी को अलग किया और कहा कि उनकी पार्टी सभी क्षेत्रों के लोगों का सम्मान करती है और राजनीति में उनका स्वागत करती है. 

VIDEO : जया बच्चन से जुड़े बयान पर घिरे नरेश अग्रवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Naresh Agrawal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com