- अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव के मतगणना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से सीसीटीवी फुटेज लाइव दिखाने की मांग की है
- अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को नैतिक समर्थन देते हुए बंगाल जाकर वहां की स्थिति का सामना करने का ऐलान किया है
- उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी दंगों और कार्यालय जलाने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की है
पश्चिम बंगाल में टीएमसी को अपनी करारी हार पच नहीं रही है. ममता बनर्जी पहले ही इस्तीफा देने से इनकार कर चुकी हैं. अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ममता दीदी का साथ दिया है. आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मतगणना की सीसीटीवी फुटेज देश के सामने लाइलव उपलब्ध कराने की मांग की है. अखिलेश ने कहा कि वो ममता बनर्जी को नैतिक समर्थन देने बंगाल भी जाएंगे.
अखिलेश की सुप्रीम कोर्ट से ये मांग
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल के नतीजों से असंतुष्ट अखिलेश ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हैं कि बंगाल में हुई मतगणना की सीसीटीवी पूरे देश के सामने लाइव उपलब्ध कराया जाए. SIR की प्रक्रिया में जिन सीटों पर वोट कटे वहां 20000 से ज्यादा सीट बीजेपी जीत गई. अखिलेश ने आगे कहा कि बंगाल में जो अनुभव उन्होंने प्राप्त किया उनसे भी बड़ा उत्तर प्रदेश के चुनाव में काम करेंगे. सपा चीफ ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी.मैं बंगाल जाउंगा. भाजपा जो कार्यालय जलाने का काम कर रही है,मतलब जो चुनाव हारे उसका सब जला दो, ये तस्वीर दुनिया देख रही है.
आईपैक से करार रद्द होने पर भी बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने आईपैक से करार रद्द होने पर कहा कि IPAC ने कुछ दिन काम किया अब हमारे पास फंड नहीं है. दूसरी एजेंसी का हमें साथ लेने को कहा है. उन्होंने एक कपंनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो कंपनी सरकार का साथ दे रही है. सूचना विभाग के बजट से 90 प्रतिशत उसी कंपनी को जाता है. चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि वो तो सोनपापड़ी है, झूठ के ऊपर झूठ परोस रहे हैं.
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता - 06/05/2026 https://t.co/uudH0eT1td
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 6, 2026
भाजपा का 10 नबंरी मॉडल- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि ये भाजपा का दस नंबरी मॉडल है.इस मॉडल ने पूरे लोकतंत्र को जकड़ लिया है.सपा को हर चुनाव में ज्यादा वोट मिले, 2024 के उपचुनाव में सपा को 12 प्रतिशत वोट मिले और भाजपा को 77 प्रतिशत मिले.यूपी में हार बड़ी थी. प्रभु श्री राम ने समाजवादी पार्टी को आशीर्वाद दिया था. भाजपा ने प्रभु श्री राम के गरीब लोगों की जमीन छीनी, गरीब लोगों के साथ अन्याय हुआ था. यूपी चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने क्या कुछ नहीं किया.
यह भी पढ़ें- बंगाल की जीत के बाद मोदी कैबिनेट का पहला फैसला- वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, अपमान करने पर होगी जेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं