- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से पेट्रोल-डीजल के दाम देशभर में बढ़ाए गए हैं
- 15 मई से पेट्रोल-डीजल के दाम प्रति लीटर 3 रुपये से लेकर 3.60 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं
- विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर हैं, जबकि सत्ता पक्ष इसे वैश्विक संकट के बीच सरकार की मजबूरी बताया
मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आम आदमी के लिए पेट्रोल और डीजल आज से महंगा हो गया है. 15 मई को सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल के दामों में 3.00 से लेकर ₹3.60 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी, जिससे आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है. इसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है तो वहीं सत्ता पक्ष के लोग इसे वैश्विक संकट के बीच सरकार की मजबूरी बताते हुए कह रहे हैं कि कम से कम दाम बढ़ाए गए हैं.
देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने बिना ज्यादा कुछ कहे केंद्र सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने एक्स पर अपना साइकिल चला रहे एक स्कैच पोस्ट कर कहा, 'हमने तो पहले ही कहा है कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं.' मौके का फायदा उठाकर अखिलेश ने साइकिल के जरिए अपनी पार्टी का प्रचार भी कर दिया. आगे लखा है कि पीएम कह रहे हैं कि पेट्रोम कम खर्च करें.
आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। pic.twitter.com/FDDpykbGrr
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 15, 2026
कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इससे महंगाई बढ़ना तय है और आर्थिक विकास दर में गिरावट भी आएगी. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम थी तो मोदी सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के बजाय उन्हें लूटा.
For years when international oil prices were soft or declining, the Indian National Congress had been urging that those benefits should be passed on to Indian consumers and that domestic prices of gas, petrol, and diesel should be reduced. That, however, did not happen and…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May 15, 2026
वंहीं, कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट किया, "'महंगाई मैन' ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया. पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया. वहीं, सीएनजी के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए, चुनाव खत्म-वसूली शुरू."
'महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया.
— Congress (@INCIndia) May 15, 2026
• पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया
• वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए
चुनाव खत्म - मोदी की वसूली शुरू
पेट्रोल- डीजल के बढ़ी हुई कीमतों पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि वैश्विक युद्ध और संकटों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश पर बोझ बढ़ने से बचाया. कम से कम दाम बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे देश के नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े.
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "पिछले 3 सालों से दुनिया में युद्ध चल रहा है। इस कारण दूसरे देशों में कई प्रकार के संकट आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हम पर आंच नहीं आने दी। केवल गैस का दाम बढ़ाया गया है। कम से कम दाम बढ़ाया गया है..." pic.twitter.com/d0yHMSoWrx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026
सिर्फ तीन रुपये ही बढ़े, हम तैयार थे
पेट्रोल और डीजल के नए रेट पर लोगों में परेशानी भी बढ़ती नजर आ रही है. पेट्रोल, डीजल उपभोक्ताओं का कहना है कि सबको पता ही था, अब कोई क्या करे, दाम बढ़ने थे, बढ़ गए हैं, हम लोगों के लिए परेशानी हो गई है. एकउपभोक्ता ने कहा, "कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद थी, हर कोई यह अच्छी तरह जानता था कि ऐसा होना ही है. कम लोगों के लिए परेशानी हो गई है. लोग इसके लिए मानसिक रूप से तैयार थे लेकिन इस बात से बड़ी राहत मिली है कि कीमतें सिर्फ तीन रुपये ही बढ़ी हैं. अगर पीएम मोदी की सरकार सत्ता में है, तो कम से कम एक बात तो तय है, पूरी दुनिया में हर जगह पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. फिर भी यहां बढ़ोतरी सिर्फ तीन रुपये की हुई है, इसलिए हम इससे संतुष्ट हैं."
विरोध के बजाय समर्थन करना चाहिए
वहीं दूसरे उपभोक्ता ने कहा, "अभी दुनिया भर में बहुत बड़ा संकट चल रहा है, खासकर पेट्रोलियम को लेकर. मध्य-पूर्व हमारे डीज़ल, पेट्रोल, सीएनजी और दूसरे ईंधनों की सप्लाई का मुख्य जरिया है. इसलिए, अगर इस वैश्विक संकट के दौरान कीमतें तीन रुपये बढ़ गई हैं, तो हमें इसका विरोध करने के बजाय समर्थन करना चाहिए, क्योंकि हम भी देख सकते हैं कि हालात क्या हैं."
पेट्रोल और डीजल पर 3 रुपये की बढ़ोतरी
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि सीएनजी के दामों में 2 रुपए का इजाफा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपए कर दी गई है, जबकि डीजल 3.11 रुपये महंगा होकर 90.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं, दिल्ली में सीएनजी की नई दर 79.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई से लेकर पटना तक, किस शहर में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें- दिल्ली से 9 रुपये क्यों मुंबई में महंगा पेट्रोल, कोलकाता में 11 रुपये ज्यादा भाव, आखिर दामों में फर्क क्यों?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं