विज्ञापन

पेट्रोल -डीजल के दाम ईरान युद्ध के बाद कितने बढ़े: भारत VS दुनिया

भारत में आज से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. ईरान युद्ध के बाद से ही क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं. ऐसे में सरकार ने करीब 4 साल बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है.

पेट्रोल -डीजल के दाम ईरान युद्ध के बाद कितने बढ़े: भारत VS दुनिया
  • भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है
  • देश में करीब चार साल बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं
  • ईरान युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल का दाम काफी तेजी से बढ़ा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

देश में आज से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है तो डीजल की कीमतों में भी 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. गौरतलब है कि ईरान युद्ध के शुरू होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में आग लगी हुई है. 

होर्मुज के कारण तेल की कीमतों में आग 

26 फरवरी 2026 को शुरू हुए युद्ध के बाद से ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया. इसके कारण खाड़ी देशों से आने वाले तेल के जहाज वहीं फंस गए. हालांकि, इस दौरान भारत के कुछ जहाज देश में पहुंचे जरूर लेकिन निर्बाध आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है. होर्मुज के रास्ते ही दुनिया के करीब 25 फीसदी कच्चे तेल का कारोबार होता है. ऐसे में इस रास्ते के बंद होने के बाद पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. 

भारत ने 4 साल बाद बढ़ाई तेल की कीमतें 

दुनिया के कई देशों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तुरंत बढ़ोतरी कर दी थी. वहीं भारत ने 15 मई को तेल की कीमतों में इजाफा किया है. इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 23 फरवरी से लेकर अबतक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनियों को करीब हजार करोड़ रुपये रोज का नुकसान हो रहा था. ऐसे में चार बाद सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. अगर नीचे दिए गए टेबल पर नजर डालेंगे तो भारत ने करीब पेट्रोल पर तीन प्रतिशत वहीं डीजल पर करीब साढ़े 3 फीसदी की ही बढ़ोतरी की गई है. 

26 फरवरी के बाद किस देश में कितने बढ़ेत पेट्रोल-डीजल के दाम (आंकड़े प्रतिशत में) 

देश पेट्रोल डीजल 
म्यांमार +89.7%+112.7%
मलेशिया +56.3%+71.2%
पाकिस्तान +54.9%+44.9%
यूएई+52.4%+86.1%
अमेरिका +44.5%+48.1%
फिलीपींस +40.6%+53.8%
श्रीलंका+38.2%+41.8%
नेपाल +38.2%+58.5%
दक्षिण अफ्रीका +33.1%+63.6%
कनाडा +31.9%+32.8%
न्यूजीलैंड +30.7%+88.6%
थाइलैंड+29.7%+32.4%
बेल्जियम+25.3%+30.9%
वियतनाम+23.8%+50.6%
चीन +21.7%+23.7%
फ्रांस +20.9%+31.0%
ब्रिटेन +19.2%+34.2%
दक्षिण कोरिया +19.0%+26.2%
ऑस्ट्रेलिया +18.5%+43.1%
बांग्लादेश +16.7%+15.0%
इटली +15.4%+19.8%
जर्मनी +13.7%+19.8%
सिंगापुर+12.7%+64.7%
जापान +9.7%+11.2%
सऊदी अरब 0.0%0.0%
भारत +3.2%+3.4%

स्रोत- GlobalPetrolPrices.com weekly retail data

 पढ़िए, देश भर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, कितने बढ़े दाम? चेक करें अपने शहर के नए रेट

यह भी पढ़ें, पेट्रोल डीजल महंगाई का तोड़ निकालेगा पीएम मोदी का UAE दौरा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com