विज्ञापन

यूपी में योगी बुलडोजर से घर गिरवा रहे और कांग्रेस... अकबरुद्दीन ओवैसी ने फिर उगली आग

हैदराबाद में अकबरुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और बीजेपी पर मुस्लिमों के खिलाफ एकजुट होने का आरोप लगाया. उन्‍होंने कहा कि यूपी के योगी आदित्यनाथ और तेलंगाना के रेवंत रेड्डी बुलडोजर लेकर एक ही रास्‍ते पर चल रहे हैं.

यूपी में योगी बुलडोजर से घर गिरवा रहे और कांग्रेस... अकबरुद्दीन ओवैसी ने फिर उगली आग
  • हैदराबाद के AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और बीजेपी में कोई अंतर न होने का दावा किया है
  • ओवैसी ने तेलंगाना केCM रेवंत रेड्डी पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नक्शेकदम पर चलने का आरोप लगाया है
  • उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां मुस्लिम मुद्दों पर एकजुट होकर मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं
हैदराबाद:

हैदराबाद में एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी में कोई अंतर नहीं है.  तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी पर अकबरुद्दीन ओवैसी ने यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ के नक्‍शेकदम पर चलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि यूपी में योगी बुलडोजर से घर गिराते हैं. यहां कांग्रेस की रेड्डी सरकार भी घरों और मस्जिदों पर कार्रवाई कर रही है. 

कांग्रेस भी वहीं कर रही, जो बीजेपी यूपी में... 

अकबरुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस हर बार मुस्लिम मुद्दों पर एकजुट नजर आते हैं. इनको दुश्मनी सिर्फ मुसलमानों से है. ओवैसी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है. अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'आज कांग्रेस की सरकार है, तो वो क्‍या कर रही है. उधर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बुलडोजर से घरों को गिराते हैं. यहां भी रेड्डी घरों और मस्जिदों को गिरा रहे हैं. अरे कोई फर्क नहीं है, योगी और इस रेड्डी में. कोई फर्क नहीं है बीजेपी और कांग्रेस में, क्‍योंकि जब हमारा मामला आ जाता है, तो सब एक हो जाते हैं. इनको  दुश्‍मनी है, तो हम मुसलमानों से.'

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी-कांग्रेस, कोई हमारा नहीं

जूनियर ओवैसी ने कहा, 'कोई हमारा अपना नहीं है, ये मान लीजिए. इतना समझिए कि आपकी ताकत हमसे है और हमारी ताकत आपसे है. हमें मिलकर ही इन दुश्‍मनों का सामना करना है. ऐसा नहीं हुआ, तो ये ऐसे ही हम पर जुल्‍म करते रहेंगे. इनकी दुश्मनी अतिक्रमण या अराजकता से नहीं है, मुस्लिमों से है.

अगर आज हम न बोलें, तो इनको लगेगा कि कुछ भी करो, कोई बोलने वाला नहीं है. लेकिन जब तक अकबरुद्दीन ओवैसी जिंदा है, वो न किसी योगी, राहुल, रेड्डी और राव से नहीं डरेगा.'

ये भी पढ़ें :- "पुष्पा-2 के प्रीमियर में भगदड़ के बाद एक्टर ने कहा था- अब फिल्म हिट होगी" : तेलंगाना के विधायक का दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akbaruddin Owaisi, Akbaruddin Owaisi Attack On Congress, CM Yogi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com