- दिल्ली हवाई अड्डे पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमानों के बीच एक मामूली टक्कर हुई थी.
- अकासा एयर का विमान हैदराबाद के लिए उड़ान भरने से पहले स्थिर खड़ा था जब दूसरी एयरलाइन ने टक्कर मारी.
- यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित उतार लिया गया और वैकल्पिक व्यवस्था कर यात्रियों को पहुंचाया जा रहा है.
दिल्ली हवाई अड्डे पर अकासा एयर के विमान VT‑YBA और स्पाइसजेट के विमान VT‑SLB के बीच एक मामूली टक्कर हो गई. फ्लाइटराडार24 के प्लेबैक के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब लेह से आ रहा स्पाइसजेट का विमान गेट की ओर टैक्सी कर रहा था, जबकि अकासा एयर का विमान हैदराबाद के लिए रवाना होने की प्रक्रिया में था.
इस घटना पर अकासा एयर ने बयान जारी कर कहा कि दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1406 को 16 अप्रैल, 2026 को वापस लौटना पड़ा. प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि अकासा का विमान स्थिर खड़ा था, जब दूसरी एयरलाइन के विमान ने उससे टक्कर मार दी. सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित उतार लिया गया और हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

अकासा एयर ने कहा कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच चल रही है. अकासा एयर में, हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
स्पाइसजेट ने एक बयान जारी कर बताया कि 16 अप्रैल 2026 को दिल्ली हवाई अड्डे पर टैक्सींग के दौरान उसके B737‑700 विमान के साथ एक घटना हुई. इस दुर्घटना में स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंगलेट और एक अन्य एयरलाइन के विमान के बाएं क्षैतिज स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा. एहतियातन स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है. वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के बीच दुर्घटना को लेकर डीजीसीए ने जांच शुरू की.
ये भी पढ़ें : ईरान की ताकत समझने में हो गई अमेरिका से भूल? सुपरपावर को कैसे दे रहा 6 हफ्तों से चुनौती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं