विज्ञापन

AI‑171 क्रैश रिपोर्ट्स पर एअर इंडिया का बयान: ‘मॉड्यूल पहले से सुरक्षित, एहतियातन जांच जारी’

AI‑171 क्रैश रिपोर्ट्स पर एअर इंडिया ने कहा कि संबंधित मॉड्यूल पहले ही सुरक्षित घोषित किया जा चुका था. एहतियात के तौर पर अतिरिक्त जांच और लैब टेस्ट किए जा रहे हैं, जिनका कंपनी ने पूरा समर्थन जताया है.

AI‑171 क्रैश रिपोर्ट्स पर एअर इंडिया का बयान: ‘मॉड्यूल पहले से सुरक्षित, एहतियातन जांच जारी’
नई दिल्ली:

एअर इंडिया के AI‑171 हादसे को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स पर एअर इंडिया ने सफाई दी है. कंपनी ने कहा है कि संबंधित मॉड्यूल को पहले ही OEM (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) और डीजीसीए द्वारा पूरी तरह सुरक्षित और फंक्शनल घोषित किया जा चुका था.

एहतियात के तौर पर हो रही अतिरिक्त जांच

एअर इंडिया के मुताबिक, आगे की समीक्षा और परीक्षण का फैसला पूरी तरह एहतियातन लिया गया है, ताकि संबंधित कंपोनेंट की पूरी और ठोस जांच सुनिश्चित की जा सके. इसके तहत नियंत्रित लैब माहौल में विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है, जिससे उसकी कार्यक्षमता और विश्वसनीयता की पुष्टि हो सके.

जांच प्रक्रिया का पूरी तरह समर्थन

एअर इंडिया ने साफ किया है कि वह इस पूरी जांच प्रक्रिया का समर्थन कर रही है और हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है, ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट और निष्कर्षपूर्ण आकलन किया जा सके.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Air India Plane Crash, Air India Plane Crash CCTV, AI 171 Crash, AI 171 Crash Reason
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com